स्ट्रोक्स को लेकर धोनी का सपोर्ट या तंज; श्रीसंत बोले- दुआ करो, धोनी भाई करियर के साथ सब खत्म कर देंगे

संत, धोनी की कप्तानी में 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। धोनी की कप्तानी में ही श्रीसंत टीम इंडिया से बाहर हुए थे। माना जाता है कि धोनी के साथ श्रीसंत के रिश्ते बेहतर नहीं रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2020 1:33 PM IST / Updated: Jun 09 2020, 12:32 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपनी किताब "ऑन फायर" में भारत के दिग्गज बल्लेबाजों पर टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों बेन स्टोक्स की किताब के हवाले से पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने विश्वकप मैच में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की बैटिंग को लेकर आरोप लगाए थे। क्रिकेटर ने कहा था कि भारतीय दिग्गजों ने विश्वकप में पाकिस्तान के अभियान को रोकने के लिए जानबूझ कर खराब बैटिंग की और इग्लैंड से हार गए। हालांकि बाद में स्टोक्स ने सफाई दी कि किताब के रेफरेंस को ठीक से नहीं समझा गया। 

अब कभी भारत के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार रहे श्रीसंत ने स्टोक्स को आड़े हाथ लिया है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 में जीतने का जज्बा नहीं दिखाने के आरोपों पर श्रीसंत ने कहा, "उन्हें (स्टोक्स) दुआ मांगनी चाहिए कि धोनी भाई उनके खिलाफ न खेले, नहीं तो वह बेन स्टोक्स का करियर खत्म कर देंगे।" 

संत ने और क्या कहा? 
हेलो ऐप के लाइव सेशन में श्रीसंत ने कहा, "स्टोक्स को दुआ करनी चाहिए कि वो धोनी भाई के सामने न आए नहीं तो अभी तक जो 1-2 मिलियन मिल रहे हैं (आईपीएल में) ये सब धोनी भाई करियर के साथ खत्म कर देंगे। धोनी भाई कभी कुछ नहीं भूलते हैं।" श्रीसंत ने यह भी कहा, "स्टोक्स चाहे जितना भी बेहतरीन ऑलराउंडर हों, धोनी भाई को आउट नहीं कर सकता। तुम 4-5 साल से ही क्रिकेट खेल रहे हो। मैं तुम्हें बॉलिंग करना चाहूंगा। तुमने जो धोनी भाई को कहा है उसका जवाब भी दूंगा।" 

तंज कसा या धोनी का सपोर्ट किया 
हालांकि संत ने धोनी का सपोर्ट किया या तंज़ कसा ये साफ नहीं है। संत धोनी की कप्तानी में 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। धोनी की कप्तानी में ही श्रीसंत टीम इंडिया से बाहर हुए थे। माना जाता है कि धोनी के साथ श्रीसंत के रिश्ते बेहतर नहीं रहे हैं। वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत 12 गेंदों में जीत दर्ज कर सकता था। मगर जब धोनी बैटिंग करने आए तो वो बड़े शॉट की बजाय एक-दो रन लेते नजर आए थे। धोनी की इस अजीबोगरीब बैटिंग पर काफी सवाल उठ चुके हैं। 

Share this article
click me!