सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद शमी तक...क्रिकेट खिलाड़ियों ने देशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं

Published : Oct 05, 2022, 03:33 PM IST
सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद शमी तक...क्रिकेट खिलाड़ियों ने देशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं

सार

पूरे देश में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के बड़े नेताओं, सेलिब्रिटीज ने भी दशहरे की बधाईयां दी हैं। भारतीय क्रिकेटर्स ने भी अपने अंदाज में देशवासियों को दशहरा की बधाई दी है। सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह तक सभी क्रिकेटर्स ने ट्विट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।   

Dussehra Celebration 2022. बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, विराट कोहली, केएल राहुल और महिला टीम की कप्तान रह चुकी मिताली राज ने भी बधाईयां दी हैं।

 

इन खिलाड़ियों ने दी बधाईयां
सचिन तेंदुलकर ने ट्विट किया कि आइए सब मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को मनाएं। वहीं युवराज सिंह ने लिखा कि अच्छाई की जीत, अहंकार की हार, मुबारक हो सबको, दशहरा का त्योहार। विराट कोहली ने लिखा कि प्रकाश सदा बना रहे। केएल राहुल ने ट्विट किया कि सभी को प्रेम, प्रकाश और समृद्धि। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने लिखा कि सभी को दशहरा का त्योहार मुबारक हो। मैं भगवान राम से प्रार्थना करूंगा कि सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता बनी रही। सभी को परिवार सहित दशहरा की शुभकामनाएं।

मिताली राज ने दी शुभकामनाएं
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने ट्विट किया भगवान राम और मां दुर्गा हमारे जीवन में मजबूती दें और इतनी ताकत दें कि हम सभी अच्छे कार्य कर सकें। मैं सभी को दशहरा के इस पावन पर्व पर शुभकामनाएं देती हूं।

यह भी पढ़ें

हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में नरेंद्र मोदी ने फूंकी चुनावी रणभेरी, कहा- यहां की रोटी खाई है, कर्ज चुका रहा हूं
 


 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स