IPL 2022 UPDATE: मेगा ऑक्शन में भाग नहीं ले सकेंगे आर्चर, ये बड़ी वजह आ रही सामने, RR को लगा दोहरा झटका

Published : Dec 22, 2021, 02:53 PM ISTUpdated : Dec 22, 2021, 02:56 PM IST
IPL 2022 UPDATE: मेगा ऑक्शन में भाग नहीं ले सकेंगे आर्चर, ये बड़ी वजह आ रही सामने, RR को लगा दोहरा झटका

सार

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अगले सीजन तक के लिए खेल से बाहर हो गए हैं। वे जनवरी में होने वाली आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अगले सीजन तक के लिए खेल से बाहर हो गए हैं। इसके पीछे वजह ये है कि आर्चर ने हाल ही में अपनी फ्रैक्चर हुई दाहिने हाथ की कोहनी की दूसरी सर्जरी कराई है। ऐसे में उन्हें फिट होने में समय लगेगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (England and Wales Cricket Board) ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, "चिकित्सकों ने उनकी दाहिनी कोहनी में हुए फ्रैक्चर की दूसरी सर्जरी की है, जिससे उन्हें लंबे समय के लिए आराम करने के लिए कहा गया है।"  

ईसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया, "इस बात की पुष्टि की है कि शनिवार 11 दिसंबर को तेज गेंदबाज ने लंदन में अपनी दाहिनी कोहनी का दूसरा ऑपरेशन कराया है। इस ऑपरेशन में उनको आराम करने के लिए एक लंबे समय का वक्त चाहिए। क्रिकेट में उनकी वापसी होगी, लेकिन वे अभी किसी सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।" 

मेगा ऑक्शन में भाग नहीं ले सकेंगे आर्चर 

आर्चर की दूसरी सर्जरी का मतलब है कि वे जनवरी में होने वाली आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। वह इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2021 के दुबई लीग में भी नहीं खेल पाए थे। रॉयल्स ने इस महीने की शुरुआत में नीलामी से पहले दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने का फैसला किया था। 

आर्चर ने फरवरी में खेली थी अंतिम सीरीज 

26 वर्षीय क्रिकेटर आर्चर ने आखिरी बार फरवरी में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 ए सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7.75 की इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए थे। वह दाहिने हाथ की कोहनी की चोट के कारण आईपीएल 2021 सीजन में भारत और दुबई में खेलने से चूक गए थे। उन्हें कोहनी में हुए फैक्टर को लेकर इसी वर्ष मई में खेल से बाहर कर दिया गया था। एशेज सीरीज में आर्चर ने नहीं खेलने से इंग्लैंड को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस गेंजबाद के टीम में नहीं होने से इंग्लिश टीम की गेंदबाजी कमजोर हो गई है। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 UPDATE: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को बनाया सहायक कोच

Ashes Series: Covid के प्रकोप को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रोटोकॉल के स्तर को 3 से बढ़ाकर 4 किया

परिवार आज भी मना रहा है परफेक्ट 10 का जश्न, 9वां विकेट लेने के बाद सोचा इतिहास बना सकता हूं: एजाज पटेल

PREV

Recommended Stories

MI vs RR: 15 साल के लड़के ने की बुमराह की बोलती बंद, पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का, दिग्गज क्रिकेटर भी हुए फैन
Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स