अफ्रीका दौरे पर इंग्लैंड की शर्मनाक हार, कप्तान रूट सहित अलग कमरे में बंद किए गए ये 11 खिलाड़ी

Published : Dec 31, 2019, 03:52 PM IST
अफ्रीका दौरे पर इंग्लैंड की शर्मनाक हार, कप्तान रूट सहित अलग कमरे में बंद किए गए ये 11 खिलाड़ी

सार

साउथ अफ्रीका के दौरे पर अब तक इंग्लैंड के 11 खिलाड़ी बीमार हो चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी फ्लू से प्रभावित हैं और इन्हें अलग कमरे में रखा जा रहा है। 

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के दौरे पर इंग्लैंड की टीम को शर्मानाक हार का सामना करना पड़ा है। कमजोर मानी जा रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के खिलाड़ी अपनी लय में नजर नहीं आए और इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की इस हार की वजह खिलाड़ियों का बीमार होना भी है। साउथ अफ्रीका के दौरे पर अब तक इंग्लैंड के 11 खिलाड़ी बीमार हो चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी फ्लू से प्रभावित हैं और इन्हें अलग कमरे में रखा जा रहा है। 

अफ्रीका दौरे की शुरुआत में ही इंग्लैंड के कई खिलाड़ी बीमार हो गए थे, जिसके बाद इंग्लैंड को अपनी प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव करना पड़ा था। ये सभी खिलाड़ी एक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल होने वाले डोम सिबले भी अब बीमार हो चुके हैं। सिबले इंग्लैंड के 11वें खिलाड़ी हैं, जिन्हें फ्लू की शिकायत हुई है। सिबले से पहले इंग्लैंड के क्रिस वोक्स, जैक लेच, ओली पॉप, मार्क वुड, जोस बटलर, जो रूट, जो डेनली, बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर और ब्राड को फ्लू की शिकायत हो चुकी है। 

इन सभी 11 खिलाड़ियों को इंग्लैंड की टीम अलग कमरे में रख रही है, ताकि बाकी खिलाड़ियों में यह बीमारी ना फैले। बीमारी के कारण ही इंग्लैंड को पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट में भी 5 से 6 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। 

PREV

Recommended Stories

IND vs ENG 1st T20I Live Streaming: कब-कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का रोमांचक मैच?
IND vs ENG 1st T20I: भारत-इंग्लैंड मुकाबले से पहले कैसी है पिच, जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग XI