बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और सास भी संक्रमण की शिकार

Published : Jun 20, 2020, 05:35 PM IST
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और सास भी संक्रमण की शिकार

सार

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुशरफे बिन मुर्तजा भी कोरोनावायरस से इन्फेक्टेड पाए गए हैं।  

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुशरफे बिन मुर्तजा भी कोरोनावायरस से इन्फेक्टेड पाए गए हैं। मुर्तजा की पत्नी और सास भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुर्तजा ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है, वहीं उनकी पत्नी और सास का इलाज ढाका के अस्पताल में चल रहा है। 

शुक्रवार को हुई थी जांच
मुशरफे बिन मुर्तजा की कोरोना जांच शुक्रवार को हुई थी और शनिवार को जांच की रिपोर्ट आई। बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण के करीब 2 लाख मामले सामने आए हैं। इससे अभी तक 1400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर के दी थी। 

सौरव गांगुली के भाई-भाभी भी कोरोना पॉजिटिव
भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। स्नेहाशीष प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर रह चुके हैं। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वजह से अभी सारे क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं। 

मुर्तजा हैं अब टीम से बाहर
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुर्तजा ने अपने करियर में 36 टेस्ट और 220 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने 78 विकेट लिए। वनडे मैचों में वे 270 विकेट ले चुके हैं। 2019 के वर्ल्ड कप में उनका परफॉर्मेस अच्छा नहीं रहा था। इसलिए फिलहाल वे टीम से बाहर हैं।  


 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st T20 Record: 226 रन चेज कर टीम इंडिया ने तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, संजू-नमन की सुनामी
India vs New Zealand 1st T20I: कौन जीता पहला टी20 मैच?