पाक के पूर्व कोच ने शेयर किया वाकया, कहा- एक बार सलाह देने पर यूनिस खान ने गर्दन पर रख दिया था चाकू

Published : Jul 02, 2020, 09:24 PM ISTUpdated : Jul 02, 2020, 09:27 PM IST
पाक के पूर्व कोच ने शेयर किया वाकया, कहा- एक बार सलाह देने पर यूनिस खान ने गर्दन पर रख दिया था चाकू

सार

ग्रांट फ्लावर ने बताया कि एक बार जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को कुछ सलाह देने की कोशिश की तो उन्होंने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया था। ग्रांट फ्लावर 2014 से 2019 तक पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच रहे थे।

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाजी कोच और किसी जमाने में जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज रहे ग्रांट फ्लावर ने अपने जीवन से जुड़ी एक अनोखी याद ताजा की है। ग्रांट फ्लावर से तब पूछा गया कि उनके कोचिंग करियर के दौरान उन्हें किन मुश्किल खिलाड़ियों से सामना करना पड़ा तो 49 वर्षीय कोच ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान से जुड़ी घटना बताई। उन्होंने बताया कि एक बार जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पूर्व कप्तान यूनिस खान को कुछ सलाह देने की कोशिश की तो उन्होंने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया था। ग्रांट फ्लावर 2014 से 2019 तक पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच रहे थे।

ग्रांट फ्लावर इस समय श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच हैं। उन्होंने ‘फॉलोइंग ऑन क्रिकेट पोडकास्ट’ पर अपने भाई एंडी और मेजबान नील मैंथोर्प के साथ बातचीत में कहा, ‘यूनिस खान, उन्हें सिखाना काफी कठिन है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे ब्रिस्बेन की एक घटना याद है, टेस्ट मैच के दौरान सुबह के नाश्ते पर मैंने उसे कुछ बल्लेबाजी सलाह देने की कोशिश की।लेकिन उसे मेरी सलाह अच्छी नही लगी और वह चाकू मेरी गर्दन तक ले आया, मिकी आर्थर साथ ही बैठे थे, जिन्हें बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा।’

काफी भाग्यशाली हूं कि मैं इस मुकाम तक पहुंचा : ग्रांट फ्लावर 
फ्लावर ने कहा, ‘हां, यह दिलचस्प रहा, लेकिन यह कोचिंग का हिस्सा है। इससे यह यात्रा काफी मुश्किल हो जाती है और मैंने इसका सचमुच लुत्फ उठाया है। मुझे अभी काफी कुछ चीजें सीखनी हैं लेकिन में काफी भाग्यशाली हूं कि मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं।’ यूनिस को हाल में इंग्लैंड के दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट में 52.05 के औसत से 10,099 रन बनाए हैं।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 23 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 22 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs LSG, जानें 32वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स