भारत-पाक क्रिकेट संबंध: गांगुली बोले- यह प्रधानमंत्रियों की मंजूरी से जुड़ा विषय

Published : Oct 17, 2019, 08:01 PM IST
भारत-पाक क्रिकेट संबंध: गांगुली बोले- यह प्रधानमंत्रियों की मंजूरी से जुड़ा विषय

सार

भारत-पाक क्रिकेट संबंध दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मंजूरी से जुड़ा विषय : गांगुली  

कोलकाता: बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान की मंजूरी से जुड़ा विषय है। गांगुली से सम्मेलन के दौरान जब भारत - पाकिस्तान सीरीज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘आपको यह सवाल मोदी जी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए। ’’

गांगुली ने की थी टीम की शानदार कप्तानी

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हमें अनुमति लेनी होगी, क्योंकि सभी अंतरराष्ट्रीय दौरे सरकार के जरिए होते हैं। इसलिए हमारे पास इस सवाल का जवाब नहीं है। ’’ भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी सीरीज 2012 में खेली गई थी जबकि भारत ने दो टी20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पाकिस्तान की मेजबानी की थी। गांगुली की अगुवाई में भारत ने 2004 में पाकिस्तान का ऐतिहासिक दौरा किया था। यह 1999 में कारगिल युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज थी और भारतीय टीम 1989 के बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर गई थी।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीसीसीआई ने पाकिस्तान के संदर्भ में आईसीसी से ‘आतंकवाद को प्रश्रय देने वालों देशों से संबंध तोड़ने’ की अपील की थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

 

PREV

Recommended Stories

Virat Kohli News: RCB तो फाइनल में, पर 10 साल से इस एक चीज़ के लिए तरस रहे किंग कोहली!
Kal Ka Match Kon Jeeta: RCB Vs GT, Who Won Yesterday's IPL Match?