विराट के बयान पर बोले गवास्कर, कोहली के पैदा होने से पहले भी जीतती थी टीम इंडिया

Published : Nov 25, 2019, 01:15 PM IST
विराट के बयान पर बोले गवास्कर, कोहली के पैदा होने से पहले भी जीतती थी टीम इंडिया

सार

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के उस बयान को आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम ने सौरव गांगुली के दौर में टेस्ट क्रिकेट की कठिन चुनौतियों का सामना करना शुरू किया था।  


कोलकाता. अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के उस बयान को आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम ने सौरव गांगुली के दौर में टेस्ट क्रिकेट की कठिन चुनौतियों का सामना करना शुरू किया था। गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम उस समय भी जीतती थी जब वर्तमान कप्तान कोहली पैदा भी नहीं हुए थे।

70-80 के दशक में भी जीत रहा था भारत

बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत के बाद कोहली ने कहा था कि भारत ने चुनौतियों का सामना करना सीख लिया है और यह सब ‘‘दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ।’’ कोहली के बयान से असंतुष्ट पूर्व कप्तान गावस्कर ने कहा, “भारतीय कप्तान ने कहा कि यह 2000 से दादा सौरव गांगुली की टीम से शुरू हुआ। मुझे पता है कि दादा बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं इसलिए शायद कोहली उनके बारे में अच्छी बातें कहना चाहते थे। लेकिन भारत सत्तर और अस्सी के दशक में भी जीत रहा था। उस समय उनका जन्म भी नहीं हुआ था।”

1986 में जीता था भारत 

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच समाप्त होने के बाद एक शो में कहा, “बहुत से लोग अभी तक यह मानते हैं कि क्रिकेट 2000 के दशक में शुरू हुआ था लेकिन भारतीय टीम सत्तर के दशक में विदेश में जीत दर्ज करती थी। भारतीय टीम 1986 में भी जीती थी। भारत ने विदेश में सीरीज ड्रा भी कराई थी। वे बाकी टीमों की तरह हारे भी थे।”

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच