पहली बार IPL 2022 में इमोशनल हुई नताशा स्टेनकेविक, मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने लगाया इस तरह गले

Published : May 30, 2022, 12:31 AM ISTUpdated : May 30, 2022, 10:27 AM IST
पहली बार IPL 2022 में इमोशनल हुई नताशा स्टेनकेविक, मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने लगाया इस तरह गले

सार

Gujarat Titans winnning moment:  गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली और राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में 7 विकेट से हराया। इस जीत के बाद हार्दिक पांड्या अपनी वाइफ को गले लगाते नजर आए। तो वहीं, नताशा भी इमोशनल हो गई।

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया। जिसमें हार्दिक पांड्या (hardik pandya) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया और आईपीएल के अपने पहले सीजन में ही ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद हार्दिक जहां बेहद खुश नजर आए तो उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa stankovic) इमोशनल हो गई और मैच के बाद उनकी आंखों में आंसू देखे गए। आइए आपको भी दिखाते हैं हार्दिक नताशा की यह इमोशनल फोटो...

इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है और उस खिलाड़ी के लिए तो यह बहुत ही अहम हो जाता है जो पहली बार किसी टीम की कप्तानी कर रहा हो। हार्दिक पांड्या इस बार बतौर कप्तान पहली बार आईपीएल के मंच पर उतरे और अपनी कप्तानी ही नहीं बल्कि अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भी सभी को इंप्रेस किया। आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीतने के बाद वह काफी इमोशनल नजर आए। तो वहीं, उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने मैदान पर आकर उन्हें गले लगा लिया और काफी इमोशनल हो गई। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस मैच की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 130 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा पाई। जवाब में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में हार्दिक ने अपनी बॉल और बल्ले दोनों से कमाल करके दिखाया। पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के तीन अहम विकेट संजू सैमसन, जोस बटलर और शिमोरन हेटमायर को आउट किया। तो वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 30 बॉलों पर महत्वपूर्ण 34 रनों की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस पूरे सीजन हार्दिक पांड्या ने शानदार कप्तानी की जिसका नतीजा यह रहा कि उनकी टीम सबसे पहले प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई हुई। सबसे पहले फाइनल में प्रवेश किया और आईपीएल 2022 की ट्रॉफी भी अपने नाम की। वहीं, दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी पूरे समय अपने पति और उनकी टीम गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करती नजर आई और लगभग हर मैच में वह उनके लिए स्टैंड्स में मौजूद रहीं।

ये भी देखें : रहमान की अवाज का जादू और रणवीर की धाकड़ परफॉर्मेंस ऐसे शुरू हुई IPL 2022 की फाइनल की शाम

7 PHOTOS में देखें बिना मेकअप किस तरह दिखती हैं हार्दिक पंड्या से लेकर रोहित शर्मा तक की वाइफ

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19th April 2026: KKR vs RR and PBKS vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 28-29वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच