फिटनेस टेस्ट में फेल हुए हार्दिक, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, तमिलनाडु के इस खिलाड़ी को मिला मौका

Published : Jan 11, 2020, 11:35 PM IST
फिटनेस टेस्ट में फेल हुए हार्दिक, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, तमिलनाडु के इस खिलाड़ी को मिला मौका

सार

आलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई में अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल रहे जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम से बाहर कर दिया गया है। तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर को भारत ए टीम में जगह दी गई है 

नई दिल्ली. आलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई में अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल रहे जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम से बाहर कर दिया गया है। तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर को भारत ए टीम में जगह दी गई है और वह न्यूजीलैंड की उड़ान में सवार हो चुके हैं। भारत ए को तीन लिस्ट ए मैचों और दो दिवसीय मैचों से पहले 50 ओवर के दो अभ्यास मैच खेलने हैं।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, "हार्दिक दो अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल रहे। उनके स्कोर स्वीकृत स्तर से काफी कम रहे जो साबित करता है कि वह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए फिट होने की स्थिति में नहीं हैं। इस स्थिति में वह भारत ए टीम के साथ नहीं जा सकता।"

भारत ए टीम के फिटनेस परीक्षण में ‘यो-यो’ टेस्ट शामिल नहीं है। चयनकर्ताओं ने बिना कोई रणजी ट्राफी मैच खेले हार्दिक को भारत ए टीम में जगह दी थी।

पीठ में चोट के कारण चार महीने से बाहर चल रहे हार्दिक टीम में शामिल होने के लिए जरूरी फिटनस नहीं हासिल कर सके। इससे यह पता चलता है कि उन्हें सर्जरी से उबरने में अधिक समय लगेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।) 

PREV

Recommended Stories

Sanju Samson Grand Welcome: घर लौटे संजू सैमसन का हीरो जैसा स्वागत, एयरपोर्ट पर हजारों फैंस की भीड़
T20 के बाद अब Instagram पर Sanju Samson का कोहराम, आ गई फॉलोवर्स की सुनामी!