हैप्पी बर्थडे हार्दिक: 29 साल का हो गया इंडिया का ये हार्ड हिटर, वर्ल्ड कप टी20 में टीम का 'ट्रंप कार्ड'

Published : Oct 11, 2022, 10:01 AM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 10:31 AM IST
हैप्पी बर्थडे हार्दिक: 29 साल का हो गया इंडिया का ये हार्ड हिटर, वर्ल्ड कप टी20 में टीम का 'ट्रंप कार्ड'

सार

टीम इंडिया बतौर ऑलराउंडर शामिल हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का 11 अक्टूबर यानि आज जन्मदिन है। पंड्या 29 साल के हो गए हैं और उनका क्रिकेट करियर इन दिनों पीक पर है। कुछ महीने पहले ही टीम में वापसी करने वाले हार्दिक ने बढ़िया प्रदर्शन किया है।   

Happy Birhtday Hardik Pandya. भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 29 साल के हो गए हैं और यह साल उनके लिए काफी बेहतरीन रहा है। चोट के बाद टीम में वापसी करते हुए हार्दिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। टी20 विश्वकप में हार्दिक शामिल हैं और वे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड भी हैं। हाई प्रेशर टी20 मैचों में हार्दिक अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं। उन्होंने अपने दम पर गुजरात टाइटंस को आईपीएल चैंपियन बनाया है। फिलहाल हार्दिक पर जिम्मेदारी टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने की है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी
कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो आईपीएल में तो शानदार प्रदर्शन करते हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में वैसा नहीं कर पाते। हार्दिक पांड्या उन खिलाड़ियों से अलग हैं। वे आईपीएल में भी अच्छा खेलते हैं और जब टीम में होते हैं तब भी उनका खेल शानदार होता है। चोट के बाद हार्दिक पांड्या ने एशिया कप में वापली की और शानदार खेल दिखाया। हालांकि उन्हें कम गेंद खेलने को मिलती है क्योंकि वे अब 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते आते हैं। जबकि हार्दिक ने 4 नंबर पर बैटिंग करते हुए ज्यादा रन बनाए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या टी20 विश्वकप में भारत की उम्मीद हैं।

खतरनाक ऑलराउंडर हार्दिक
जब भी दुनिया के कुछ खतरनाक ऑलराउंडर की चर्चा होगी तो हार्दिक पांड्या का जिक्र जरूर होगा। हार्दिक तेज गेंदबाजी के साथ हार्ड हीटिंग बल्लेबाजी भी करते हैं। दक्षिण अफ्रीका का लांस क्लूजनर, जैक्स कैलिस, ऑस्ट्रेलिया के शेट वाटसन, न्यूजीलैंड के क्रिस केयर्न्स जैसे दिग्गज ऑलराउंडरों की श्रेणी में हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी तेज गेंदबाजी के साथ तेज तर्रार बैटिंग भी कर लेते हैं। यही कारण है कि वे दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। हाल ही में एशिया कप हो या फिर ऑस्ट्रेलिया का दौरा या फिर दक्षिण अफ्रीका दौरा हो, सभी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
भारतीय टीम ने 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया है। उस वक्त की टीम में महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी थे जिन्होंने शानदार खेल दिखाया है। वहीं टीम इंडिया में इस बार सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सुपर स्टार खिलाड़ी हैं। इनमें से हर खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: धोनी-युवराज और शाहिद अफरीदी ने कैसे किया धमाल, जानें टी20 विश्वकप से जुड़े 10 अनजाने फैक्ट्स
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल