जालंधर के 5 हजार परिवारों को खाना खिलाएंगे हरभजन, बोलेः मैं अपने लोगों को परेशान होते नहीं देख सकता

Published : Apr 06, 2020, 03:00 PM IST
जालंधर के 5 हजार परिवारों को खाना खिलाएंगे हरभजन, बोलेः मैं अपने लोगों को परेशान होते नहीं देख सकता

सार

हरभजन सिंह ने भी जालंधर में 5000 परिवारों को खाना खिलाने का निर्णय लिया है। हरभजन और उनकी पत्नी गीता बसरा मिलकर इन परिवारों की मदद करेंगे। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच लोगों की मानवता बाहर आ रही है। इस महामारी के चलते दुनिया के अधिकतर देश लॉकडाउन हैं और गरीबों को खाना जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। संकट के इस समय में क्रिकेट जगत के सितारे भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी जालंधर में 5000 परिवारों को खाना खिलाने का निर्णय लिया है। हरभजन और उनकी पत्नी गीता बसरा मिलकर इन परिवारों की मदद करेंगे। 

हरभजन ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा "भगवान की कृपा से हमें जालंधर में 5000 हजार परिवारों तक राशन पहुंचाने का मौका मिला है। मुश्किल समय में यहां कई परिवार अपने लोगों को खाना नहीं खिला पा रहे हैं। हम अपने साथी नागरिकों की हर संभव मदद करेंगे और उनका भार कम करने की कोशिश करेंगे। घर के अंदर रहें और सुरक्षित रहें। भगवान आपका भला करे। जय हिंद।"

हर परिवार को मिलेगा 5 किलो चावल, आटा, तेल और जरूरत की चीजें
हरभजन ने बताया कि वो हर जरूरतमंद परिवार को 5 किलो चावल, आटा, तेल और बाकी जरूरत का सामना उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वो अभी भी जालंधर से जुड़े हुए हैं वो इस तरह अपने लोगों को परेशान होते नहीं देख सकते। क्रिकेट ने इतना कुछ दिया तो थोड़ा बहुत वो भी अपने लोगों के लिए कर सकते हैं। इसके साथ ही भज्जी ने बताया कि उनकी मदद सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगी और इसके लिए उन्होंने पुलिस का शुक्रिया भी अदा किया। 

भारत में अब तक कोरोना के 4000 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। इस महामारी से देश में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार और डॉक्टरों की पूरी कोशिश है कि इस महामारी के प्रभाव को कम से कम किया जा सके। इसके लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। 

PREV

Recommended Stories

IND vs WI 3rd T20: भारत-वेस्टइंडीज तीसरा T20 आज, मैच से पहले कैसी है पिच-मौसम का हाल?
India vs West Indies Live Streaming: ₹1 वाले ऑफर से कैसे देखें तीसरा टी20 मैच?