संन्यास के बाद भी जमकर कमाई कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड में देते हैं सबसे ज्यादा इनकम टैक्स

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि वे अब भी बिजनेस की पिच पर शानदार पारी खेल रहे हैं। 

manoj Sharma | Published : Mar 31, 2022 10:05 AM IST / Updated: Mar 31 2022, 04:45 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा कहे काफी वक्त हो गया है, लेकिन उनका स्टारडम आज भी बरकरार है। हैरानी की बात तो ये है कि वे अब पहले से ज्यादा कमाई कर रहे हैं। कहने का मतलब ये है कि संन्यास का उनकी सालाना कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। वे आज भी झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हुए हैं। 

इस साल धोनी ने जमा कराया 38 करोड़ का एडवांस टैक्स 
 
पिछले एक साल में धोनी की कमाई में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस साल आयकर विभाग में उनकी ओर से रिकॉर्ड एडवांस टैक्स जमा करवाया गया है। उन्होंने साल 2021-22 के लिए आयकर विभाग को बतौर एडवांस टैक्स 38 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। वहीं पिछले साल यानी साल 2020-21 में यह रकम 30 करोड़ रुपए थी। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs KKR: इस युवा विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी चुस्ती-फुर्ती, क्रिकेट के भगवान भी चौंके,देखें-Video

आयकर विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोनी इस साल भी झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता है। एक अनुमान के मुताबिक धोनी की ओर से जमा कराए गए 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर उनकी कमाई 130 करोड़ के आसपास बैठती है। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरुआत की थी, तभी से वह लगातार झारखंड में सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता है। 

धोनी के बीते कुछ सालों का टैक्स 

धोनी के पिछले कुछ सालों के टैक्स की राशि पर नजर डाली जाए तो यह साल 2019-20 में 28 करोड़ रुपए थी। इसके पहले 2018-19 में भी उन्होंने लगभग 28 करोड़ रुपए का टैक्स भरा था। इसके पहले उन्होंने साल 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स भरा था। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: क्रिकेट के 'राजा' महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर ऐसा था सुभ्रांशु 'सेनापति' का रिएक्शन

बिजनेस की पिच पर धोनी की बल्लेबाजी जारी 

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि धोनी बिजनेस की पिच पर अब भी शानदार पारी खेल रहे हैं। वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Chennai Super Kings) का हिस्सा हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) शुरू होने से दो दिन पहले उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके (CSK) को 4 बार चैंपियन बनाया है। 

अब धोनी के स्थान पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टीम की संभाल रहे हैं। इस सीजन में सीएसके की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। पहले मैच में टीम को केकेआर (KKR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। गुरुवार को टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ मैच खेलेगी। 

इसलिए मालामाल हैं धोनी 

धोनी ने कई कंपनियों में निवेश किया है और वे कई बड़े ब्रांड्स को वे एंडोर्स भी करते हैं। स्पोर्ट्स वियर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम के साथ वे परोक्ष और अपरोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा धोनी कई शहरों में क्रिकेट कोचिंग भी चलाते हैं।  साथ ही वे रांची में लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फॉर्मिंग भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 RCB vs KKR: आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने हर्षल पटेल

शेन वॉर्न को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री समेत साथी और कई महान क्रिकेटर्स की आंखें हुईं नम

IPL 2022 RCB vs KKR: दिग्गजों से सजी आरसीबी को मामूली लक्ष्य को पार करने में भी आया पसीना,अंतिम ओवर तक चला मैच

Read more Articles on
Share this article
click me!