भारत ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 39 रन बनाए, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए होंगे 381 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल में इंग्लैंड ने 178 रन बनाए हैं। यानी भारत को कुल 420 रन का टारगेट मिला। ये टेस्ट क्रिकेट में अभी तक का सबसे बड़ा चेज हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2021 3:36 AM IST / Updated: Feb 08 2021, 07:44 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल में इंग्लैंड ने 178 रन बनाए। यानी भारत को कुल 420 रन का टारगेट मिला। भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 39 रन बनाए। पारी की शुरुआत में ही रोहित शर्मा 20 बॉलों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने उन्हें बोल्ड कर दिया। अभी शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।

अब तक का सबसे बड़ा रन चेज
भारत को मैच जीतने के लिए 420 रन चाहिए। ये टेस्ट क्रिकेट में अभी तक का सबसे बड़ा चेज हैं। इससे पहले 418 रन लक्ष्य सबसे ज्यादा था। इसे 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज ने चेज किया था। वहीं, भारत ने 406 रन के स्कोर का पीछा किया था। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। 

अश्विन ने झटके 6 विकेट, तोड़ा 114 साल का रिकॉर्ड
भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन आर अश्विन ने गेंद थामते ही ऐसा करिश्‍मा कर दिया जो 114 साल से देखने को नहीं मिला था। अश्विन ने पहली ही गेंद पर इंग्लिश बैट्समैन रोरी बर्न्‍स को स्लिप में खड़े अजिंक्‍य रहाणे के हाथों कैच कराकर आउट किया और अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज करा लिया। दरअसल, अश्विन के बतौर स्पिनर पहली गेंद पर किसी का विकेट लिया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 114 साल बाद हुआ है। इससे पहले 1907 में साउथ अफ्रीका के अल्‍बर्ट वोल्‍गेरजा ने ये कारनामा किया था। उससे पहले 1888 में इंग्‍लैंड के बॉबी पील ने ऑस्‍ट्रेलिया के एलेक बैनरमैन को पहली गेंद पर शिकार बनाया था। अब ऐसा करने वाले अश्विन तीसरे स्पिनर बने हैं। इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने 6 विकेट लिए हैं।

स्कोर:

इंग्लैंड पहली पारी-  578 रन बनाए। भारत पहली पारी में 337 रन बना सका। 
इंग्लैंड दूसरी पारी - 178 रन पर ऑलआउट। भारत ने 1 विकेट पर 39 रन बना लिए।

भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, शहबाज नदीम, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।

इंग्लैंड टीम के प्लेइंग इलेवन
डोमिनिक सिबले, रोरी बर्न्स, डेनियर लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ऑली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉम बेस, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन।

Share this article
click me!