IND vs RSA: रांची टेस्ट के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में दिखे धोनी, ये थी वजह

Published : Oct 22, 2019, 06:36 PM IST
IND vs RSA: रांची टेस्ट के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में दिखे धोनी, ये थी वजह

सार

चौथे टेस्ट के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में नजर आए। धोनी यहां झारखंड के स्पिनर शाबाज नदीम से मिलने आए थे। 

रांची. भारत ने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच भी पारी के अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मैच के चौथे दिन सिर्फ 2 ओवर ही फेंके गए और अफ्रीका ने अपने दोनों विकेट गंवा दिए। इस दौरान टेस्ट से सन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में नजर आए। धोनी यहां झारखंड के स्पिनर शाबाज नदीम से मिलने आए थे। 

कोहली शास्त्री ने किया स्वागत
धोनी के ड्रेसिंग रूम में आने पर टीम के कप्तान कोहली और कोच शास्त्री ने उनका स्वागत किया। धोनी की मौजूदगी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कोहली ने कहा कि "वे यहां ड्रेसिंग रूम में हैं। आइए और उन्हें हेलो कहिए।" इसके अलावा कोच शास्त्री ने धोनी के साथ फोटो शेयर कर के लिखा "शानदार सीरीज जीत के बाद एक महान भारतीय को उनके घर में देखना अच्छा लगता है।" टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में धोनी झारखंड के स्पिन गेंदबाज शाबाज नदीम से मिलने आए थे। नदीम ने इसी मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। 

फिलहाल ब्रेक पर हैं धोनी
देश के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक धोनी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले लिया था और फिलहाल सीमित ओवर के मैचों में भी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। धोनी इसी साल के अंत तक दिसंबर के महीने में वापसी कर सकते हैं। 

PREV

Recommended Stories

RCB vs GT Live: JioHotstar पर अटक रही है स्ट्रीमिंग? बिना बफरिंग ऐसे देखें लाइव मैच
RCB vs GT LIVE: फ्री मैच के चक्कर में खाली न हो जाए बैंक अकाउंट! इन फेक लाइव ऐप्स-लिंक्स से बचें