रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में किया बड़ा कारनामा; ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित ने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। रोहित ने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 5, 2019 10:41 AM IST / Updated: Oct 05 2019, 04:49 PM IST

विशाखापट्टनम. यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित ने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। रोहित ने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। दूसरी पारी में वे 127 रन बनाए।  28 टेस्ट खेल चुके रोहित का बतौर ओपनर ये पहला मैच था। उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया और वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

रोहित पहले मैच में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने के वेसेल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने बतौर ओपनर पहले मैच में 208 रन बनाए थे।

Latest Videos

रन खिलाड़ीकिसके खिलाफ 
303रोहित शर्मा द.अफ्रीका (मौजूदा सीरीज)
208के वेसेल्सइंग्लैंड (1982-83)
201कुरुप्पू  न्यूजीलैंड (1986-87)
200ए जैक्शन इंग्लैंड (1928-29)

दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारतीय 

खिलाड़ी          कितनी बार 
विजय हजारे1
सुनील गावस्कर3
राहुल द्रविड़2
अजिंक्य रहाणे1
रोहित शर्मा1

भारत ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 502 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा मयंक अग्रवाल ने 215 रन की पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 176 रन की पारी खेली। जडेजा ने 30 रन बनाए। अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने तीन विकेट झटके। जवाब में द अफ्रीका ने पहली पारी में 431 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 241 रन बना लिए हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास