भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिला 'माही मंत्र', इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ड्रेसिंग रूम पहुंचे एमएस धोनी

Published : Jul 10, 2022, 08:58 AM IST
भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिला 'माही मंत्र', इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ड्रेसिंग रूम पहुंचे एमएस धोनी

सार

India vs England 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को t20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली।   

स्पोर्ट्स डेस्क: एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) इस वक्त इंग्लैंड (England) के खिलाफ t20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने के लिए लंदन में मौजूद है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच कभी वह विंबलडन टूर्नामेंट देखने जा रहे हैं, तो कभी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। इस बीच शनिवार को धोनी इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और यहां उन्होंने युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट का मंत्र दिया। धोनी से मिलकर यह खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए। इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

धोनी ने खिलाड़ियों को दिया माही मंत्र
इंग्लैंड के खिलाफ t20 सीरीज खेल रही भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में उस वक्त मानो जोश डबल हो गया, जब वहां पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे। इस दौरान माही को वहां देखकर सभी खिलाड़ी उनके पास पहुंच गए और उनकी बात को गौर से सुनने लगे। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर उनकी तस्वीरें भी शेयर किया और लिखा कि 'हमेशा सब सुनते हैं जब एम एस धोनी बात करते हैं' यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस माही को एक बार फिर भारतीय टीम के साथ देख कर बेहद खुश हैं।

हाल ही में हुआ था बर्थडे बैश
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई 2020 को लंदन में ही अपना जन्मदिन मनाया था। धोनी की बर्थडे पार्टी में ऋषभ पंत के अलावा कई भारतीय खिलाड़ी मौजूद थे। धोनी के बर्थडे की तस्वीरें भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक कलर का सूट कैरी किया हुआ था। वहीं, साक्षी क्रीम कलर की फ्लोर लेंथ ड्रेस पहनी नजर आ रही थीं।

इंग्लैंड पर बनाई अजेय बढ़त 
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की t20 सीरीज की बात की जाए तो भारत ने दूसरे मैच में ही इंग्लैंड पर अजेय बढ़त बना ली है और अभी वह 2-0 से आगे चल रही है। इस सीरीज का आखिरी मैच 10 जुलाई, रविवार को होने वाला है। जिसमें भारत क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इससे पहले भारत ने आयरलैंड को भी 2-0 से करारी शिकस्त दी थी।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पति बहा रहे मैच में पसीना, तो इस तरह लंदन में इंजॉय कर रहीं युजवेंद्र चहल की वाइफ
कोलकाता की इस शाही हवेली में रहते थे प्रिंस ऑफ कोलकाता, देखें दादा के घर की इनसाइड तस्वीरें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Playoffs: एक जगह, 5 दावेदार! पढ़ें CSK की हार ने कैसे उलझा दिया पूरा समीकरण?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान