Manoj Kumar | Published : Nov 25, 2022 1:12 AM IST / Updated: Nov 25 2022, 02:55 PM IST

IND V/S NZ 1st ODI: टॉम लैथम की तूफानी सेंचुरी, विलियम्सन का कमाल, न्यूजीलैंड ने जीता मैच

सार

India V/S New Zealand 1st ODI Updates. भारत बनाम न्यूजीलैंड के खेला गया पहला मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीत लिया है। भारत ने पहल बैटिंग करते हुए 306 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लैथम ने शानदार सेंचुरी जड़ी और कप्तान केन विलियम्सन के साथ 221 रनों की बड़ी साझेदारी करके टीम मैच जीता दिया। टॉम लैथम ने नॉट ऑउट 145 रन बनाए जबकि कप्तान केन विलियम्सन ने 94 रनों की नॉट ऑउट पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से बाहर निकले। न्यूजीलैंड ने पहला वनडे मैच 7 विकेट से जीत लिया है।

02:55 PM (IST) Nov 25

लैथम और विलियम्सन ने दिलाई जीत

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीत लिया है। भारत ने पहले 306 रन बनाए लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार 94 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं टॉम लैथम ने नाबाद 145 रन बनाए और न्यूजीलैंड की टीम को 7 विकेट से बड़ी जीत दिला दी।

 

02:44 PM (IST) Nov 25

जीत के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए

न्यूजीलैंड की टीम को जीतने के लिए सिर्फ 11 रनों की जरूरत है जबकि 4 ओवर अभी शेष हैं।

02:30 PM (IST) Nov 25

42 बॉल पर 42 रनों की दरकार

न्यूजीलैंड की टीम ने गेम में वापसी कर ली है और अब जीत के लिए अंतिम 42 गेंद पर सिर्फ 42 रन बनाने की जरूरत है।

02:16 PM (IST) Nov 25

टॉम लैथम ने ठोंकी तूफानी सेंचुरी

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टाम लैथम ने शानदार सेंचुरी जड़ दी है। लैथम ने सिर्फ 76 गेंद पर 100 बना दिए हैं। पारी के 40वें ओवर ने लैथम ने कुल 25 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

 

01:58 PM (IST) Nov 25

न्यूजीलैंड की टीम 200 के पार

भारत के 306 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार पारी खेली है और न्यूजीलैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया है। 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 200 रन बना लिए हैं जबकि उनके सिर्फ 3 विकेट ही गिरे हैं।

01:46 PM (IST) Nov 25

केन विलियम्सन और लाथम की हाफ सेंचुरी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के बाद लाथम ने भी हाफ सेंचुरी जड़ दी है। न्यूजीलैंड का स्कोर 35वें ओवर में 184 रन है। जबकि उनके सिर्फ 3 विकेट गिरे हैं।

01:30 PM (IST) Nov 25

31 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 151 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने 31 ओवर के बाद 151 रन बना लिए हैं। कप्तान केन विलियम्सन हाफ सेंचुरी बनाकर खेल रहे हैं। वहीं लाथम ने बढ़िया साथ निभाया है।

01:07 PM (IST) Nov 25

26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के 124 रन

न्यूजीलैंड की टीम भारत के 306 रनों का पीछा कर रही है। 3 विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम दबाव में दिखी लेकिन कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 26 ओवर में 124 रन बनाए हैं।

12:41 PM (IST) Nov 25

डेरेल मिचेल का विकेट ऑउट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम 306 रनों का पीछा कर रही है। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। उमरान मलिक ने दूसरा विकेट चटकाया है।

12:34 PM (IST) Nov 25

डेवॉन कॉनव ऑउट हुए

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट भी गिर गया है और डेवॉन कॉनवे उमरान मलिक का शिकार बन गए हैं। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर के बाद 2 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं।

 

12:08 PM (IST) Nov 25

12 ओवर में बने 50 रन

न्यूजीलैंड की टीम पर भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा कायम किया है और न्यूजीलैंड के 50 रन 12 ओवर के बाद बने हैं। कप्तान केन विलियम्सन और कॉनवे इस वक्त बैटिंग कर रहे हैं।

11:52 AM (IST) Nov 25

न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में बनाए 36 रन

भारत के 306 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं।

 

11:17 AM (IST) Nov 25

न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू

भारत के 306 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बैटिंग शुरू कर दी है। फिन एलन और डेवॉन कॉनवे की जोड़ी ओपनिंग के लिए उतरी है।

 

10:44 AM (IST) Nov 25

भारत ने बनाए 306 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 306 रन बना लिए हैं। टीम के तीन खिलाड़ियों ने हाफ सेंचुरी जड़ी है। वांशिंगटन सुंदर ने लास्ट के ओवर्स में बढ़िया बैटिंग की है।

 

10:39 AM (IST) Nov 25

श्रेयस अय्यर ने बनाए 80 रन

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 80 रन बनाए और 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच ऑउट हो गए।

10:21 AM (IST) Nov 25

संजू सैमसन 36 रन बनाकर ऑउट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में 46वें ओवर में संजू सैमसन 38 गेंद पर 36 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। उनकी जगह वाशिंग्टन सुंदर बैटिंग करने उतरे हैं।

10:15 AM (IST) Nov 25

45 ओवर के बाद भारत के 248 रन

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में 45 ओवर खत्म हो चुके हैं और भारत ने 4 विकेट पर 248 रन बना लिए हैं।

09:56 AM (IST) Nov 25

200 के पार पहुंचा भारत का स्कोर

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में टीम इंडिया ने 37 ओवर के बाद 212 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।

09:42 AM (IST) Nov 25

37 ओवर में बने 184 रन

भारतीय टीम के 4 विकेट गिर चुके हैं और श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 37 ओवर में 184 रन बना लिए हैं।

09:23 AM (IST) Nov 25

सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर ऑउट हो गए

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने पारी के 33वें ओवर में दो विकेट लिए हैं। पहले रिषभ पंत को क्लीन बोल्ड किया और दो गेंद के बाद ही सूर्यकुमार यादव को स्लिप कर कैच ऑउट करा दिया है। भारत का स्कोर 33 ओवर के बाद 160 रन पर 4 विकेट है।

09:19 AM (IST) Nov 25

रिषभ पंत 15 रन बनाकर क्लीन बोल्ड

33वें ओवर की दूसरी गेंद पर उप कप्तान रिषभ पंत 15 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। भारत ने 148 रन पर तीसरा विकेट गंवाया।

09:09 AM (IST) Nov 25

30 ओवर में 144 रन बने

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के दोनों ओपनर शिखर धवन और शुभमन गिल ऑउट हो गए हैं। भारत ने 30 ओवर में 144 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत इस समय क्रीज पर हैं।

08:44 AM (IST) Nov 25

कप्तान शिखर धवन 72 रन पर ऑउट

टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन भी कैच ऑउट हो गए हैं। टिम साउदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूर किए।

 

08:38 AM (IST) Nov 25

124 रन पर गिरा पहला विकेट

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल 50 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। जबकि 72 रन बनाकर कप्तान धवन दूसरे छोर पर बैटिंग कर रहे हैं। वन डाउन पर श्रेयस अय्यर बैटिंग के लिए पहुंचे हैं।

 

08:35 AM (IST) Nov 25

शुभमन गिल ने भी हाफ सेंचुरी जड़ी

टीम  इंडिया के दोनों ओपनर्स ने हाफ सेंचुरी जड़ दी है।

08:27 AM (IST) Nov 25

21वें ओवर में भारत के 100 रन बने

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में कप्तान शिखर धवन ने हाफ सेंचुरी बना दी है। भारत ने 21 ओवर की समाप्ति पर 101 रन बना लिए हैं।

 

08:15 AM (IST) Nov 25

18 ओवर में बने 78 रन

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए 78 रन बना लिए हैं। भारतीय पारी के 18 ओवर खत्म हो चुके हैं।

08:02 AM (IST) Nov 25

15 ओवर में भारत ने बनाए 68 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 68 रन बना लिए हैं। 

 

07:44 AM (IST) Nov 25

10 ओवर के बाद भारत के 42 रन

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने 10 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। 

 

07:26 AM (IST) Nov 25

पहले 6 ओवर में 23 रन

भारतीय ओपनर्स ने पहले 6 ओवर में 23 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

 

07:18 AM (IST) Nov 25

शिखर धवन-शुभमन गिल की ओपनिंग

टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं।

 

07:14 AM (IST) Nov 25

यह है न्यूजीलैंड की टीम

भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम कुछ इस प्रकार है।

 

06:46 AM (IST) Nov 25

अर्शदीप और उमरान मलिका का डेब्यू

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का डेब्यू हुआ है।

 

06:43 AM (IST) Nov 25

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीत लिया और पहल गेंदबाजी का फैसला किया है।