Manoj Kumar | Published : Oct 9, 2022 7:45 AM IST / Updated: Oct 09 2022, 09:09 PM IST

IND V/S SA 2nd ODI: श्रेयस अय्यर की तूफानी सेंचुरी, भारत ने 7 विकेट से अफ्रीका को हराया

सार

India V/S South Africa 2nd ODI Updates. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रांची में दूसरा वनडे मैच खेला गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने शानदार पलटवार किया। ईशान किशन ने होम ग्राउंड पर धमाकेदार पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने तूफानी सेंचुरी जड़कर भारत को शानदार जीत दिला दी। अय्यर ने 113 रनों की नाबाद पारी खेली और शानदार कवर ड़्राइव चौका मारकर मैच पर कब्जा किया। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच लर रहे मुकाबले की हर अपडेट्स जानने के लिए पढ़ते रहें हमारा लाइव ब्लॉग...

09:03 PM (IST) Oct 09

भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में भारत ने अफ्रीकी टीम को हरा दिया है। भारत ने सीरीज में बराबरी की है। ईशान किशन ने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी। वहीं श्रेयस अय्यर ने सेंचुरी लगाई। दोनो बल्लेबाजों की बदौलत भारत ने यह मैच जीत लिया है।

 

08:49 PM (IST) Oct 09

भारतीय टीम का करारा वार

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सेंचुरी जड़ दी है।

 

08:03 PM (IST) Oct 09

टीम इंडिया का करारा वार

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मुकाबले में भारत 279 रनों का पीछा कर रहा है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेली है। दोनों ने हाफ सेंचुरी जड़ी है। भारत का स्कोर 31 ओवर में ही 200 के करीब पहुंच चुका है।

 

06:04 PM (IST) Oct 09

भारत की बैटिंग जारी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम 279 रनों का पीछा कर रही है। भारत की ओर से शुभमन गिल और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे हैं।

 

05:21 PM (IST) Oct 09

साउथ अफ्रीका ने बनाए 278 रन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में 278 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 279 रनों की दरकार है।

 

03:29 PM (IST) Oct 09

साउथ अफ्रीका के 3 विकेट गिरे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी दूसरे वनडे मैच में अफ्रीकी टीम ने 27 ओवर में 137 रन बना लिए हैं। जबकि उनके 3 विकेट गिर चुके हैं।

 

03:01 PM (IST) Oct 09

अफ्रीकी पारी के 20 ओवर समाप्त

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच में अफ्रीकी पारी के 20 ओवर खत्म गए हैं। टीम का स्कोर 91 रन है।

 

02:43 PM (IST) Oct 09

दक्षिण अफ्रीका ने पार किया 70 रनों का आंकड़ा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे में अफ्रीकी टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। 

 

02:21 PM (IST) Oct 09

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट शाहबाज अहमद ने चटका दिया है। अफ्रीकी टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं।

 

01:46 PM (IST) Oct 09

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम बैटिंग कर रही है। भारतीय गेंदबाजों ने पहला विकेट गिरा दिया है।

 

01:28 PM (IST) Oct 09

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच में टॉस जीत लिया है और पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। 

 

01:17 PM (IST) Oct 09

शाहबाज अहमद करेंगे डेब्यू

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है। शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका दिया गया है।