Manoj Kumar | Published : Oct 11, 2022 7:49 AM IST / Updated: Oct 11 2022, 06:53 PM IST

IND V/S SA 3rd ODI: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच, सीरीज पर टीम इंडिया का 2-1 से कब्जा हुआ

सार

India vs South Africa Updates. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच आज दिल्ली में खेला गया। टॉस जीतकर भारत ने पहले बॉलिंग शुरू की और अफ्रीकी टीम को सिर्फ 99 रनों पर ऑलआउट कर दिया। बाद में भारतीय टीम ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। टीम के ओपनर शुभमन गिल ने 49 रन बनाए। वहीं श्रेयर अय्यर ने 28 रनों की पारी खेली। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे की हर अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें यह लाइव ब्लॉग...

06:34 PM (IST) Oct 11

भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया तीसरा मैच भारत ने जीत लिया है। टीम ने 7 विकेट से यह मैच जीता है। भारत को 100 रन बनाने थे लेकिन भारत ने सिर्फ 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

 

05:35 PM (IST) Oct 11

भारतीय टीम के कप्तान आउट

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 100 रनों का पीछा कर रही है। भारतीय टीम का पहला विकेट 42 रनों पर गिर चुका है। ईशान किशन बैटिंग करने आए हैं।

 

04:24 PM (IST) Oct 11

99 रन दक्षिण अफ्रीका ऑलआउट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारत ने अफ्रीका को 99 रनों पर ढेर कर दिया है। भारत के गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार 4 विकेट लिए हैं।

 

03:45 PM (IST) Oct 11

भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए 6 विकेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मुकाबले में भारत ने अपनी पकड़ बना ली है। भारतीय टीम ने शुरूआती 20 ओवर में सिर्फ 71 रन खर्च किए हैं और 6 विकेट चटका दिए हैं।

 

03:00 PM (IST) Oct 11

सिराज ने चटकाए 2 विकेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटका दिए हैं। अफ्रीका का स्कोर 11 ओवर में 30 रन पर 3 विकेट हो गया है।

 

02:22 PM (IST) Oct 11

क्विंटन डी कॉक का विकेट गिरा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का तीसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। भारतीय गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने पहला विकेट ले लिया है।

 

01:56 PM (IST) Oct 11

भारतीय टीम ने टॉस जीता

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

 

01:22 PM (IST) Oct 11

देरी से होगा टॉस

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में टॉस में देरी हो रही है। बारिश के बाद ऑउटफील्ड गीला होने की वजह से टॉस 1 बजे नहीं हो पाया। अब यह 1.30 बजे होगा।