Manoj Kumar | Published : Jan 5, 2023 12:57 PM IST / Updated: Jan 05 2023, 10:50 PM IST

IND V/S SL 2nd T20: श्रीलंका ने 16 रनों से भारत को हराया, 1-1 से बराबर हुई टी20 सीरीज

सार

India V/S Sri Lanka Updates. भारत बनाम श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और श्रीलंका ने 206 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत ने 207 रनों का पीछा करना शुरू किया तो 54 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने शानदार बैटिंग की और भारत को जीत की राह पर ले गए लेकिन सूर्या का विकेट गिरने के बाद भारत की हार तय हो गई। अंतिम ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी लेकिन श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने आखिरी ओवर डाला और भारत को 16 रनों से हरा दिया।

10:44 PM (IST) Jan 05

श्रीलंका ने भारत को 16 रनों से हरा दिया है

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 16 रनों से हरा दिया है। लेकिन भारत के अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पलटवार किया था। वहीं लास्ट में शिवम मावी ने भी बेहतरीन बैटिंग की लेकिन 207 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। भारत की पारी 190 रनों तक ही पहुंच पाई।

 

10:20 PM (IST) Jan 05

भारत का 6ठां विकेट गिरा

भारतीय टीम का 6ठां विकेट सूर्यकुमार यादव के रुप में गिर चुका है। भारत का स्कोर 16 ओवर में 149 रन है।

 

10:17 PM (IST) Jan 05

34 गेंद पर सूर्या की फिफ्टी

सूर्यकुमार यादव ने भी 34 गेंद पर 50 रन बना दिए हैं और भारत का स्कोर 16वें ओवर में 148 रन तक पहुंच गया है।

 

10:13 PM (IST) Jan 05

20 गेंद पर 50 रन बनाए

अक्षर पटेल ने सिर्फ 20 गेंद पर 50 रन बना दिए हैं जिसमें 6 छक्के लगाए हैं। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 139 रन हो गया है। सूर्या 44 पर खेल रहे हैं।

 

10:09 PM (IST) Jan 05

14वें ओवर में 4 छक्के लगे

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच में भारत ने 14वें ओवर में 26 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 3 छक्के और सूर्या ने 1 छक्का लगाया। भारत का स्कोर 130 हो गया है।

 

09:57 PM (IST) Jan 05

12 ओवर में 85 रन बने

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच में भारत ने 12 ओवर के बाद 85 रन बनाए हैं और 5 विकेट खो दिए हैं।

 

09:44 PM (IST) Jan 05

10वें ओवर में दीपक हुडा आउट हुए

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है और भारत का 5वां विकेट गिर चुका है। स्कोर सिर्फ 57 रन है।

 

09:22 PM (IST) Jan 05

हार्दिक पंड्या भी आउट हुए

श्रीलंका ने 5वें ओवर में हार्दिक पंड्या का विकेट ले लिया है। भारत ने 34 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं।

 

09:08 PM (IST) Jan 05

राहुल त्रिपाठी सिर्फ 5 रन पर आउट

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूससे टी20 मैच में तीसरा विकेट खोकर भारत मुश्किल में फंस चुका है।

 

09:06 PM (IST) Jan 05

शुभमन गिल 4 रन पर आउट हुए

भारत के दोनों ओपनर बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। भारत का स्कोर 2 ओवर में 21 रन बनाए हैं और 2 विकेट गिर चुके हैं।

09:01 PM (IST) Jan 05

2 रन बनाकर ईशान किशन बोल्ड हुए

भारत बनाम श्रीलंका के मैच में ईशान किशन सिर्फ 2 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी बैटिंग के लिए आए हैं।

 

08:45 PM (IST) Jan 05

20 ओवर में श्रीलंका के 206 रन बने

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने सिर्फ 22 गेंदों पर 56 रनों की बड़ी पारी खेली और 6 छक्के, 2 चौके जड़े। श्रीलंका ने पूरे 20 ओवर में 206 रन बना दिए और भारत को 207 रनों का टार्गेट दिया है।

 

08:38 PM (IST) Jan 05

19वें ओवर के बाद 186 रन बने

भारत बनाम श्रीलंका के दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने 19 ओवर के बाद 186 रन बना दिए हैं।

 

08:30 PM (IST) Jan 05

18 ओवर 168 रन बने

श्रीलंका ने 18वें ओवर में 168 रन बना लिए हैं जिसमें 10 चौके और 9 छक्के लगे हैं जबकि 5 नो बॉल डाली गई हैं।

 

08:25 PM (IST) Jan 05

17 ओवर में श्रीलंका के 147 रन

श्रीलंका ने 17 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं।

08:23 PM (IST) Jan 05

कमाल का रहा 16वां ओवर

उमरान मलिक ने 16वें ओवर में कहर ढा दिया और श्रीलंका के दो बल्लेबाजों का चलता किया। पहले छक्के जड़ने वाले असलंका को शुभमन  गिल के हाथों कैच कराया फिर वनिंदु हसरंगा को तेज गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया है।

 

08:07 PM (IST) Jan 05

अक्षर पटेल ने डिसिल्वा को किया आउट

भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने 14वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा का विकेट हासिल कर लिया है। कुल स्कोर 113 रनों पर 4 विकेट है।

 

07:59 PM (IST) Jan 05

12 ओवर के बाद श्रीलंका के 98 रन बने

पहले 8 ओवर में ही श्रीलंका ने 80 रन बना लिए थे लेकिन उसके बाद 4 ओवर में सिर्फ 18 रन बने और 3 विकेट गिरे हैं। 13वें ओवर में असलंका ने फिर से शिवम मावी को छक्का जड़ दिया है।

 

07:57 PM (IST) Jan 05

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

96 के स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने गजब का कैच पकड़ा और ओपनर को 33 रनों पर आउट कर दिया।

 

07:45 PM (IST) Jan 05

उमरान मलिन ने किया क्लीन बोल्ड

भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने भानुका राजपक्षे को संभलने तक का मौका नहीं दिया और पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। 9.1 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 83 रन पर 2 विकेट है।

 

07:41 PM (IST) Jan 05

युजवेंद्र चहल ने लिया पहला विकेट

भारत के खिलाफ श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने सिर्फ 31 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली और युजवेंद्र चहल की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। भारत को 80 रनों के बाद पहली सफलता मिली।

 

07:35 PM (IST) Jan 05

श्रीलंका के दोनों ओपनर्स ने किया कमाल

भारत बनाम श्रीलंका के मैच में पथुम निसांका ने सिर्फ 27 गेंद पर 4 छ्क्कों की मदद से 50 रन बना दिए हैं। श्रीलंका का स्कोर 8 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 80 रन है।

 

07:24 PM (IST) Jan 05

4 ओवर में 47 रन बने

श्रीलंका ने पहले ओवर में भले ही 2 रन बनाए लेकिन इसके बाद के 3 ओवर्स में 45 रन बना दिए हैं। 4 ओवर के बाद लंका का स्कोर 47 रन है।

 

07:12 PM (IST) Jan 05

दूसरे ओवर में अर्शदीप के 3 नो बॉल

अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में श्रीलंका को बड़ा चांस दे दिया है और लगातार 3 नो बॉल डाले जिससे श्रीलंका का स्कोर 2 ओवर के बाद  21 रन बन चुके हैं।

 

07:10 PM (IST) Jan 05

हार्दिक ने पहले ओवर में दिया 2 रन

भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर फेंका और सिर्फ 2 रन ही दिए। दूसरे ओवर में श्रीलंका ने 2 चौके जड़े हैं और दो नो बॉल अर्शदीप ने डाले हैं।

 

06:56 PM (IST) Jan 05

कुछ ही देर में होगा लाइव एक्शन

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव एक्शन कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

 

06:53 PM (IST) Jan 05

श्रीलंका की टीम में कोई बदलाव नहीं

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम इस प्रकार से है।

 

06:51 PM (IST) Jan 05

अर्शदीप सिंह की हुई वापसी

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। पहले मुकाबले में हर्षल पटेल काफी महंगे साबित हुए थे जिसकी वजह से अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है।

 

06:36 PM (IST) Jan 05

भारत ने टॉस जीता पहले बॉलिंग

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच में टॉस भारत ने जीता है और टीम पहले गेंदबाजी करेगी। वहीं श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

 

06:30 PM (IST) Jan 05

कुछ ही देर में होगा टॉस

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच का टॉस होने वाला है।

 

06:28 PM (IST) Jan 05

राहुल त्रिपाठी ने किया टी20 डेब्यू

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच में क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी ने इंडिया के लिए टी20 डेब्यू किया है।