Manoj Kumar | Published : Jan 7, 2023 12:42 PM IST / Updated: Jan 07 2023, 10:17 PM IST

IND V/S SL T20: भारत ने श्रीलंका को 91 रनों से हराया, 2-1 से सीरीज जीतकर रचा इतिहास

सार

India V/S Sri Lanka Updates. भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला गया जिसमें भारत ने 91 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। भारतीय ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। सूर्यकुमार यादव ने शानदार 117 नाबाद रनों की पारी खेली और श्रीलंका के सामने बड़ा टार्गेट रखा। भारत ने लगातार छठीं बार श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत लिया है। भारत ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की है।

 

10:14 PM (IST) Jan 07

भारत ने श्रीलंका को 91 रनों से हराया

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच राजकोट में खेला गया, जहां भारत ने 91 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत में सूर्यकुमार यादव के शतक के अलावा भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन भी रहा है।

10:01 PM (IST) Jan 07

श्रीलंका सातवां विकेट गिरा

भारत के खिलाफ 228 रनों का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम ने 125 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए हैं।

09:46 PM (IST) Jan 07

श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने लिए दूसरा और भारत के लिए पांचवां विकेट गिरा दिया है। श्रीलंका का स्कोर अभी भी 96 रन है।

09:39 PM (IST) Jan 07

शिवम मावी ने पकड़ा शानदार कैच

भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच में भारत ने 84 रनों पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा दिया है। 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर शिवम मावी ने शानदार कैच पकड़ा है।

 

09:22 PM (IST) Jan 07

अविष्का फर्नांडो 1 रन बनाकर आउट

भारत के 228 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। हार्दिक पंड्या की गेंद पर अविष्का फर्नांडो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका का स्कोर 6.1 ओवर में 51 रन पर 3 विकेट है।

 

09:17 PM (IST) Jan 07

पथुन निसांका 15 रन पर आउट

श्रीलंका के दूसरे ओपनर पथुम निसांका भी सिर्फ 15 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं। श्रीलंका का स्कोर 44 रन पर 2 विकेट है।

 

09:13 PM (IST) Jan 07

कुशल मेंडिस 23 रन बनाकर आउट

भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका का पहला विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल ने विकेट लिया है। श्रीलंका का स्कोर 5 ओवर में 44 रन है।

 

08:59 PM (IST) Jan 07

2 ओवर के बाद श्रीलंका के 17 रन

भारत के 228 रनों के जवाब में श्रीलंका ने पहले 2 ओवर में 17 रन बना लिए हैं।

 

08:37 PM (IST) Jan 07

भारत ने 228 रन बनाए

भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव की शानदार सेंचुरी के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 228 रन बना दिए हैं। वहीं श्रीलंका के सामने जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य है।

 

08:29 PM (IST) Jan 07

45 गेंद पर सूर्या की सेंचुरी

भारतीय टीम के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव ने 2023 की पहली सेंचुरी जड़ दी है और सिर्फ 45 गेंद पर 100 रन बना लिए हैं।

 

08:26 PM (IST) Jan 07

18 ओवर में भारत के 200 रन पूरे हुए

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 18 ओवर के बाद 200 रन बना लिए है।

08:21 PM (IST) Jan 07

दीपक हुडा 4 रन बनाकर आउट

भारतीय बल्लेबाज दीपक हुडा भी 4 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भारत का स्कोर 16.4 ओवर के बाद 189 रन है।

 

08:15 PM (IST) Jan 07

हार्दिक पंड्या का विकेट गिरा

टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 174 रन है।

 

08:10 PM (IST) Jan 07

46 रन पर शुभमन गिल आउट

भारत के ओपनर शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली और 164 के स्कोर पर आउट हुए।

 

08:02 PM (IST) Jan 07

सूर्यकुमार यादव की हाफ सेंचुरी

भारत के तूफानी बैटर सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 26 गेंद पर हाफ सेंचुरी जड़ दी है। भारत का स्कोर 13 ओवर के बाद 131 रन है।

 

 

07:49 PM (IST) Jan 07

2 विकेट पर 92 रन बने

भारत बनाम श्रीलंका के बीच अंतिम टी20 मैच में भारत ने 10 ओवर के बाद 92 रन बना लिए हैं जबकि 2 विकेट गिरे हैं।

 

07:28 PM (IST) Jan 07

16 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट

भारत के लिए नंबर तीन पर बैटिंग करने आए राहुल त्रिपाठी ने सिर्फ 16 गेंद पर 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और आउट हो गए।

 

07:16 PM (IST) Jan 07

3 ओवर के बाद 22 रन बने

भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच में भारत ने 3 ओवर में 22 रन बना लिए हैं।

 

07:05 PM (IST) Jan 07

श्रीलंका ने चटका दिया पहला विकेट

भारतीय टीम के ओपनर ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर पहले ही ओवर में दिलशान मधुशंका के शिकार बन चुके हैं।

06:39 PM (IST) Jan 07

श्रीलंका की टीम में बदलाव नहीं

श्रीलंका की टीम में भी फाइनल टी20 मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

06:36 PM (IST) Jan 07

टॉस जीतकर भारत करेगा बल्लेबाजी

भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे और फाइनल टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले बैटिंग का फैसला किया है। वहीं टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

 

06:17 PM (IST) Jan 07

चार साल से घरेलू सीरीज नहीं हारा भारत

भारतीय टीम ने पिछले 4 साल से कोई टी20 घरेलू सीरीज नहीं गंवाई है। लेकिन अब उसके सामने श्रीलंका की बड़ी चुनौती है क्योंकि कप्तान दसुन शनाका फार्म में हैं और भारत के खिलाफ उनका बहुत ही बेहतरीन रिकॉर्ड है। वहीं हार्दिक पंड्या नए साल की यह सीरीज जीतकर विनिंग नोट के साथ शुरूआत करना चाहेंगे।

 

 

06:14 PM (IST) Jan 07

सीरीज का जंग कुछ ही देर में...

भारत बनाम श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज जीतने की जंग शाम 7 बजे शुरू हो जाएगी। टॉस शाम 6.30 बजे होगा।