IND vs NZ: वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड को पछाड़कर नंबर 1 टेस्ट टीम बनीं टीम इंडिया, 6 माह बाद शीर्ष पर वापसी

Published : Dec 06, 2021, 05:09 PM ISTUpdated : Dec 06, 2021, 05:24 PM IST
IND vs NZ: वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड को पछाड़कर नंबर 1 टेस्ट टीम बनीं टीम इंडिया, 6 माह बाद शीर्ष पर वापसी

सार

टीम इंडिया (Team India) ने 6 माह बाद टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर वापसी की है। न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया को यह उपलब्धि हासिल हुई है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) टेस्ट वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक टीम बन गई है। न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया को यह उपलब्धि हासिल हुई है। टीम की उपलब्धि इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारतीय टीम के 124 अंक हो गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड 121 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पिछड़ गई है। 

6 माह बाद नंबर 1 पर वापसी: 

टीम इंडिया ने 6 माह बाद टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर वापसी की है। इसी साल जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम नंबर एक स्थान से नीचे खिसक गई थी। तब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहला स्थान हासिल किया था और अब वापस भारत ने कीवी टीम को हराकर अपना बदला भी पूरा कर लिया और सम्मान भी वापस पा लिया। इससे पहले भारतीय टीम 4 साल तक (2016-2020) लगातार नंबर एक स्थान पर रही थी।  

वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग

टीम - अंक 

1. भारत - 124
2. न्यूजीलैंड - 121
3. ऑस्ट्रेलिया - 108 
4. इंग्लैंड - 107 
5. पाकिस्तान - 92 
6. साउथ अफ्रीका - 88
7. श्रीलंका - 83 
8. वेस्टइंडीज - 75 
9. बांग्लादेश - 49 
10. जिम्बाब्वे - 31 

भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत: 

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को मुंबई में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे और अंतिम मैच में 372 रनों के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रचा। ये भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले भारत की टेस्ट मैचों में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत 337 रनों की थी जो उसने 3 दिसंबर, 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में दर्ज की थी। भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की पिछले आठ मैचों में ये 7वीं जीत रही। बतौर टेस्ट कप्तान कोहली की ये 39वीं जीत रही। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में बतौर कप्तान कोहली की ये लगातार चौथी जीत रही। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs NZ: टीम इंडिया ने दर्ज की भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, जानें- 5 सबसे बड़ी जीतों का रिकॉर्ड

IND vs NZ: भारतीय सरजमीं पर अश्विन ने बनाया ने शानदार रिकॉर्ड, अब बस कुंबले से पीछे, देखें- Record List

IND vs NZ: 10 विकेट लेकर छा गए एजाज, 10 बार शून्य पर आउट हुए विराट...इन रिकॉर्ड्स के लिए याद रखी जाएगी सीरीज

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL हो या टेस्ट, 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
IND vs SA, T20I: हार्दिक-शुभमन की वापसी तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11