ICC टेस्ट रैंकिंग में भी भारतीयों का दबदबा, रोहित ने की कोहली, गंभीर की बराबरी

Published : Oct 23, 2019, 08:01 PM IST
ICC टेस्ट रैंकिंग में भी भारतीयों का दबदबा, रोहित ने की कोहली, गंभीर की बराबरी

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में पारी का आगाज करने वाले रोहित शर्मा आईसीसी रैंकिंग में तीनों प्रारूपों में शीर्ष दस में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हो गए । रोहित से पहले कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट को अलविदा कह चुके गौतम गंभीर यह श्रेय हासिल कर चुके हैं । 

दुबई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में पारी का आगाज करने वाले रोहित शर्मा आईसीसी रैंकिंग में तीनों प्रारूपों में शीर्ष दस में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हो गए । रोहित से पहले कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट को अलविदा कह चुके गौतम गंभीर यह श्रेय हासिल कर चुके हैं । रोहित ने रांची में तीसरे टेस्ट में 212 रन की पारी खेली और 12 पायदान चढ़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 10वें स्थान पर पहुंच गए ।

कैरियर का टॉप रैंकिंग पर पहुंचे रहाणे 
अजिंक्य रहाणे कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं  रैंकिंग पर पहुंचे । वह टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बाद तीसरे भारतीय हैं । मयंक अग्रवाल 18वें स्थान पर हैं । प्लेयर आफ द सीरिज रहे रोहित श्रृंखला से पहले 44वें स्थान पर थे । वह वनडे में फरवरी 2018 में आईसीसी रैंकिंग में दूसरे और टी20 में नवंबर 2018 में सातवें स्थान पर पहुंचे थे ।

तीनो फॉर्मेट में नंबर वन रह चुके हैं कोहली 
कोहली तीनों प्रारूपों में नंबर एक रह चुके हैं । वहीं गंभीर टेस्ट और टी20 में शीर्ष और वनडे में आठवें स्थान पर रहे थे । तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव क्रमश: 14वें और 21वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिये जार्ज लिंडे 104वें स्थान पर हैं ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 23th April 2026: CSK vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 33वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच