Manoj Kumar | Published : Dec 23, 2022 4:38 AM IST / Updated: Dec 23 2022, 09:23 PM IST

IPL Auction 2023: ऑलराउंडर्स पर हुई नोटों की बारिश, सभी फ्रेंचाइजी ने अपने स्लॉट पूरे किए

सार

IPL Auction 2023 Updates. 23 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में आईपीएल (IPL Auction 2023) नीलामी शुरू हुई और रात 9.30 बजे तक चली। इस नीलामी में कुल 405 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल थे। सभी फ्रेंचाइजी ने अपने स्लॉट पूरे किए। नीलामी में इंग्लैंड के सैम करन सबसे महंगे 18.50 करोड़ में बिके। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को मुंबई ने 17.50 करोड़ में खरीदा। बेन स्टोक्स को चेन्नई ने 16.25 करोड़ में और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को 16 करोड़ में लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में शिवम मावी सबसे महंगे 6 करोड़ में बिके। साउथ अफ्रीका के रीली रूसो को 4.6 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। शाकिब अल हसन 1.5 करोड़ में कोलकाता गए। ताज्जुब की बात रही है अफगानिस्तान और श्रीलंका के कप्तान अनसोल्ड रहे। वहीं घरेलू क्रिकेट में शतक जड़ने वाले अभिमन्यु ईश्वरन को भी खरीदार नहीं मिले।

 

09:23 PM (IST) Dec 23

अनकैप्ड अंतिम प्लेयर भी अनसोल्ड

आईपीएल की नीलामी में अंतिम अनकैप्ड प्लेयर एकनाथ सेन रहे जो अनसोल्ड रहे। वहीं वेन पार्नेल भी अनसोल्ड रहे। करीब 4 प्लेयर्स को लास्ट में फ्रेंचाइजी ने अपने पाले में लिया जिसमें अफ्रीका के रीली रूसो प्रमुख रहे जो पहले नहीं बिके थे लेकिन लास्ट में दिल्ली ने 4.6 करोड़ में खरीद लिया।

 

08:50 PM (IST) Dec 23

आर अश्विन व एम अश्विन राजस्थान पहुंचे

रविचंद्रन अश्विन और मुरुगन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया है। जो रूट को राजस्थान ने 1 करोड़ में खरीद लिया है।

 

08:44 PM (IST) Dec 23

पहले अनसोल्ड अब 1.5 करोड़ में बिके

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब उल हसन पहले अनसोल्ड थे लेकिन अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1.5 करोड़ में खरीद लिया है।

 

08:36 PM (IST) Dec 23

मुबंई-राजस्थान और लखनऊ की टीम पूरी

आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ जायंट्स के स्लॉट पूरे हो गए हैं। कोलकाता, राजस्थान और पंजाब को छोड़कर अन्य टीमों के अपना दल पूरा कर लिया है। यह तीन टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम दे सकती है जिनकी नीलामी होगी।

08:26 PM (IST) Dec 23

युधवीर चरक 20 लाख में बिके

राघव गोयल को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा वहीं युधवीर को लखनऊ की टीम ने 20 लाख में खरीदा। अफगान खिलाड़ी नवीन उल हक को 50 लाख में लखनऊ ने खरीदा। आकाश वशिष्ठ 20 लाख में राजस्थान के हुए। मनदीप सिंह 50 लाख में केकेआर के हुए। केएम आसिफ 30 लाख में राजस्थान के हुए।

08:23 PM (IST) Dec 23

राइली रूसो ने चौंकाया 4.5 करोड़ में बिके

नीलामी के पहले दौर में अफ्रीकी खिलाड़ी राइली रूसो को खरीदार नहीं मिला लेकिन लास्ट में उन्हें दिल्ली ने 4.5 करोड़ में खरीद लिया है।

08:21 PM (IST) Dec 23

लिटन दास 50 लाख में केकेआर पहुंचे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिटन दास को 50 लाख में खरीदा है। अकील हुसैन को 1 करोड़ में हैदराबाद ने खरीद लिया। एडम जंपा 1.5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स के हुए। आकाश वशिष्ठ 20 लाख में बिके।

 

08:18 PM (IST) Dec 23

आईपीएल के फाइनल सेट की नीलामी जारी

आईपीएल ऑक्शन 2023 के फाइनल सेट की नीलामी जारी है और कई अनसोल्ड खिलाड़ी भी बिक रहे हैं। 

 

08:02 PM (IST) Dec 23

चेन्नई और गुजरात टाइटंस स्लॉट पूरा हुआ

आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई और गुजरात के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 25 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। वहीं अन्य फ्रेंचाइजियों को 3 से 6 खिलाड़ियों के नाम देने होंगे, जिन पर बोली लगाई जाएगी।

08:01 PM (IST) Dec 23

इनको नहीं मिले खरीदार

आईपीएल की नीलामी में इंग्लैंड के टॉम करन, रियांक पांचाल, संजय रामास्वामी, बी सूर्या, जितेंद्र पाल, उत्कर्ष सिंह, शुभम कापसे, त्रिलोक नाग, दीपेश नैनवाल, शुभांग हेगड़े और वरुण ऐरन अनसोल्ड रहे।

 

07:55 PM (IST) Dec 23

शिवम सिंह को पंजाब ने खरीदा

पंजाब किंग्स ने शिवम सिंह को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीद लिया है। भगत वर्मा को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा। नेहाल वधेरा को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। मोहित राठी को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा। 

07:52 PM (IST) Dec 23

डेविस वीसा को कोलकाता ने खरीदा

डेविड वीसा को कोलकाता ने 1 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीद लिया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज नितेश रेड्डी को हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीद लिया है। तेज गेंदबाज अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। वहीं इंग्लैंड के रेहान अहमद को खरीदार नहीं मिला है।

 

07:29 PM (IST) Dec 23

जोशुआ लिटिल पर मारामरी

आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली थी और उनका बेस प्राइस 50 लाख था लेकिन गुजरात ने 4 करोड़ की बोली लगाई है।

 

07:27 PM (IST) Dec 23

मयंक डागर 1.8 करोड़ में बिके

ऑलराउंडर मयंक डागर को हैदराबाद ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीद लिया है जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख ही था। विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को गुजरात ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीद लिया है। मोहित शर्मा को भी गुजरात ने 50 लाख में खरीदा है।

 

07:24 PM (IST) Dec 23

अमित मिश्रा लखनऊ-पीयूष चावला मुंबई

लेग स्पिनर अमित मिश्रा को 50 लाख की बेस प्राइस पर लखनऊ ने खरीदा है। वहीं पीयूष चावला को भी 50 लाख की बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।

07:21 PM (IST) Dec 23

अब तक के टॉप 5 प्लेयर्स

सैम करन (18.5 करोड़) 
कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़)
बेन स्टोक्स (16.25 करोड़)
निकोलस पूरन (16 करोड़)
हैरी ब्रुक (13.25 करोड़) 

07:02 PM (IST) Dec 23

आईपीएल नीलामी की तसवीरें

आईपीएल मिना ऑक्शन 2023 की यह तसवीरें बेहद शानदार हैं।

 

07:01 PM (IST) Dec 23

मुंबई इंडियंस में 4 ऑस्ट्रेलियाई

आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 4 ओवरसीज खिलाड़ी खरीदे और चारों ऑस्ट्रेलिया के हैं। ये खिलाड़ी हैं टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, बेहरनड्रॉफ और रिचर्डसन। वहीं सनराइजर्स टीम में शामिल हुए हैरी ब्रुक ने कहा कि उनके पास खुशी बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं।
 

06:15 PM (IST) Dec 23

मनीष पांडे 2.40 में दिल्ली पहुंचे

दिल्ली कैपिटल्ल ने 2.40 करोड़ में मनीष पांडे को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। वहीं रासी वान दर दुसें और शरफन रदरफर्ड को कोई खरीदार नहीं मिला। पॉल स्टर्लिंग को भी खरीदार नहीं मिले हैं। 

06:09 PM (IST) Dec 23

काइल जेमीसन 1 करोड़ में चेन्नई के हुए

चेन्नई सुपर किंग्स ने काइल जेमीसन को 1 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीद लिया है। वहीं श्रीलंका के दुष्मंता चमीरा, मुजारबानी, तस्कीन अहमद और संदीप शर्मा को कोई खरीदार नहीं मिला है।

 

06:05 PM (IST) Dec 23

ये बड़े खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

न्यूजीलैंड के हार्ड हिटर जिम्मी नीशन की बेस प्राइस 2 करोड़ थी लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। इसके अलावा अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को भी कोई नहीं मिला। अफ्रीका के वेन पारनेल भी अनसोल्ड रहे। श्रीलंका के कप्तान दशुन शनाका और रीले मेरेडिच को भी खरीदार नहीं मिले। डेनियल सैम्स को मुंबई इंडियंस ने 75 लाख में खरीदा है।

06:02 PM (IST) Dec 23

इनको नहीं मिले खरीदार

ट्रेविस हेड अनसोल्ड रहे हैं। वहीं मनदीप सिंह और डेविड मलान को भी खरीदार नहीं मिले। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर डेरेल मिचेल को भी खरीदार नहीं मिला है। रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ जायंट्स ने 50 लाख में खरीदा है।

 

06:00 PM (IST) Dec 23

3.2 करोड़ में बिके विल जैक्स

इंग्लैंड के विल जैक्स को आरसीबी ने 3.2 करोड़ में खरीद लिया है। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ थी जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स में बोली लगी और बाजी बेंगलुरू के हाथ लगी।

 

05:50 PM (IST) Dec 23

हाफ टाइम तक टीमों के पास कितनी राशि

आईपीएल मिनी ऑक्शन का आधा समय लगभग समाप्त हो चुका है। इसके सभी टीमों के पर्स में जो राशि बची है, वह इस तरह से है- रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के पास 6.65 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 5.55 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 2.90 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 11.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 1.55 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद के पास 9.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 6.40 करोड़ और गुजरात टाइटंस के पास 9.55 करोड़ रुपए की राशि शेष बची है।
 

05:44 PM (IST) Dec 23

20 लाख में बिके हिमांशु शर्मा

बेंगलुरू ने हिमांशु शर्मा को 20 लाख में खरीदा है। वहीं वैभव अरोड़ा को 60 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। यश ठाकुर को लखनऊ ने खरीदा है। जबकि एम आरिफ, लांस मारिस, मुत्जबा युसूफ, चिंतल गांधी, मुरूगन अश्विन, श्रेयस गोपाल, एस मिधु, इजहार उल हक को कोई खरीदार नहीं मिला।

05:35 PM (IST) Dec 23

6 करोड़ में बिके शिवम मावी

अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा है।

 

05:06 PM (IST) Dec 23

नहीं बिके यह खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी दिनेश बाना, सुमित कुमार और ऑलराउंडर शशांक सिंह को खरीदार नहीं मिले हैं।

05:04 PM (IST) Dec 23

निशांत सिंधू 60 लाख में बिके

ऑलराउंडर निशांत सिंधू को चेन्नई सुपर किंग्स ने 60 लाख में खरीद लिया है। वहीं शनवीर सिंह को 20 लाख में हैदराबाद ने खरीदा। समर्थ व्यास को भी हैदराबाद ने 20 लाख में खरीद लिया है।

05:02 PM (IST) Dec 23

नहीं बिके यह खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी प्रियम गर्ग, सौरभ कुमार, कारबिन बोस्च, सुमित कुमार, शशांक सिंह,अभिमन्यु ईश्वरन, शनवीर सिंह को कोई खरीदार नहीं मिला।

05:00 PM (IST) Dec 23

विक्रांत शर्मा को हैदराबाद ने खरीदा

ऑलराउंडर विक्रांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया है।

 

04:58 PM (IST) Dec 23

छठे सेट में डोमेस्टिक प्लेयर्स पर बोली

आईपीएल ऑक्शन के छठे सेट में घरेलू क्रिकेटर्स अनमोलप्रीत सिंह, एल आर चेतन, शुभम खजुरिया, रोहन कुन्नुमल और हिम्मत सिंह को खरीदार नहीं मिले। वहीं अंडर-19 विश्व विजेता टीम के प्लेयर शेख रशीद को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है।

04:53 PM (IST) Dec 23

जानें हैदराबाद के कोच ब्रायन लारा ने क्या कहा

हैदराबाद के कोच ब्रायन लारा ने मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रुक को टीम में शामिल किया है। जानें लारा ने और क्या कहा।

 

04:34 PM (IST) Dec 23

मयंक मार्कंडेय हैदराबाद के हुए

अनकैप्ड प्लेयर मयंक मार्कंडेय को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया है। आदिल रसीद भी हैदरा बाद के खेलेंग। वहीं तबरेज शम्सी, मुजीबुर्रहमान, एडम जंपा को कोई खरीदार नहीं मिला है।

04:30 PM (IST) Dec 23

लखनऊ के हुए जयदेव उनादकट

12 साल बाद वापसी कर रहे जयदेव उनादकट को लखनऊ की टीम ने खरीदा है। वहीं रील टॉप्सी को 1.90 करोड़ में बेंगलुरू ने खरीदा। क्रिस जॉर्डन को कोई खरीदार नहीं मिला है।

04:27 PM (IST) Dec 23

फिल साल्ट भी दिल्ली के लिए खेलेंगे

दिल्ली के प्लेयर फिल सॉल्ट को दिल्ली की टीम ने खरीदा है। कुशल मेंडिस और टाम बैंटन को कोई खरीदार नहीं मिला है।

04:25 PM (IST) Dec 23

हेनरी क्लासेन को दिल्ली ने खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने हेनरी क्लासेन को 1.20 करोड़ में खरीदा है।

04:20 PM (IST) Dec 23

बांग्लादेश के लिटन दास भी नहीं बिके

आईपीएल की नीलामी में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के बाद लिटन दास को भी कोई खरीदार नहीं मिला है।

04:18 PM (IST) Dec 23

16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ में खरीद लिया है।

 

03:58 PM (IST) Dec 23

दो सेट की नीलामी पूरी, जानें किसके पास कितना पैसा

आईपीएल ऑक्शन 2023 में दो सेट की नीलामी पूरी हो चुकी है। इसके बाद रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 7.05 करोड़, पंजाब किंग्स 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 3.70 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस 3.05 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद 20.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 23.35 करोड़, गुजरात टाइटंस 16.75 करोड़ बचे हैं।
 

03:49 PM (IST) Dec 23

चेन्नई के हुए बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है।

 


More Trending News