लंदन की सड़कों में इस तरह पोज देती नजर आई धनश्री वर्मा, यजुवेंद्र चहल नहीं बल्कि अपने लव के साथ शेयर की फोटो

Published : Jun 24, 2022, 09:01 AM IST
लंदन की सड़कों में इस तरह पोज देती नजर आई धनश्री वर्मा, यजुवेंद्र चहल नहीं बल्कि अपने लव के साथ शेयर की फोटो

सार

Dhanashree Verma photos from London: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ इस समय लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं। यहां से उनकी सारी तस्वीरें वायरल हो रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी आयरलैंड (India vs Ireland T20) के खिलाफ 26 जून से शुरू होने वाली t20 मैच के लिए आयरलैंड पहुंच चुके हैं। तो दूसरी तरफ भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) की वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने पति से दूर लंदन में छुट्टियां बिता रही है। जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गुरुवार को भी धनश्री ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वह अपने लव के साथ लंदन की सड़कों पर चिल करती नजर आ रहे हैं आइए आपको बताते है कौन है धनश्री का लव और दिखाते हैं धनश्री वर्मा की धांसू तस्वीरें...

कौन है धनश्री का लव
दरअसल, गुरुवार को धनश्री वर्मा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा कि "वापस" मेरे प्यार के पास। उनकी इस फोटो को देख फैंस को यह कंफ्यूजन होने लगा कि उनका प्यार तो आयरलैंड में बैठा हुआ है, तो लंदन में वह किस प्यार के साथ हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर की गई 4 तस्वीरों में से आखिरी तस्वीर में उनकी दोस्त उनके साथ नजर आ रही है। जिनके साथ हो मजेदार पोज दे रही हैं।

बेहद ग्लैमरस तस्वीरें की शेयर
धनश्री वर्मा की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इन तस्वीरों की बात की जाए तो इसमें धनश्री वर्मा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने अपने पूरे लुक को ब्लैक ही रखा है। जिसमें ब्लैक कलर का हैंडबैग और ब्लैक कलर के शूज उन्होंने कैरी किए हुए हैं। वहीं खुले बाल और सटल मेकअप में वह बहुत ग्लैमरस लग रही हैं।

चहल का रहेगा इंतजार 
बता दें इस समय युजवेंद्र चहल 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगे। इस बीच 1-5 जुलाई तक भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के साथ ही तीन टी-20 और तीन वनडे मैच भी खेलने है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि युजवेंद्र चहल आयरलैंड से सीधे लंदन पहुंचेंगे, जहां वह अपनी पत्नी और टीम के साथ जुड़ेंगे और टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।

ये भी पढ़ें- बेहद कूल है रोनाल्डो की मां मारिया डोलोरेस, 5 पोती-पोतों के बाद भी है इतनी यंग, देखें फोटो

world aquatics championships के फाइनल में पूल में ही बेहोश हो हई स्विमर, इस तरह बाल-बाल बची जान

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स