फिक्सिंग के आरोपों से फ्री होने पर भी इस खिलाड़ी को नहीं मिली IPL में जगह, सिर्फ 292 प्लेयर्स पर लगेगी बोली

Published : Feb 12, 2021, 08:48 AM IST
फिक्सिंग के आरोपों से फ्री होने पर भी इस खिलाड़ी को नहीं मिली IPL में जगह,  सिर्फ 292 प्लेयर्स पर लगेगी बोली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग  ने 292 क्रिकेटरों की एक सूची जारी की है, जिनकी नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में की जाएगी। इससे पहले, कुल 1114 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन आठ फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट दी, जिसके आधार पर 292 प्लेयर्स की लिस्ट जारी की गई है। 

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल (IPL 2021) के मिनी ऑक्शन से पहले इंडियन प्रीमियर लीग  ने 292 क्रिकेटरों की एक सूची जारी की है, जिनकी नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में की जाएगी। इससे पहले, कुल 1114 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन आठ फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट दी, जिसके आधार पर 292 प्लेयर्स की लिस्ट जारी की गई है। बात दें कि आईपीएल 2021 की नीलामी में कुल 164 भारतीय खिलाड़ी  और 125 विदेशी क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, एसोसिएट नेशंस के तीन खिलाड़ियों को भी सूची में शामिल किया गया है। सबसे बड़ी बात इसमें टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को जगह नहीं दी गई है। वहीं, भारतीय क्रिकेट

2 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल हैं सिर्फ 2 भारतीय
हरभजन सिंह और केदार जाधव केवल दो ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें 2 करोड़ रुपये के सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाली लिस्ट में शामिल किया गया है। उनके अलावा आठ विदेशी क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड 2 करोड़ वाले क्लब में शामिल हैं।

1.5 करोड़ की बेस प्राइस में कुल 12 खिलाड़ी
आईपीएल ऑक्शन में 1.5 करोड़ वाले बेस प्राइस वाले सभी खिलाड़ी विदेशी हैं, जिसमें डेविड मलान, मुजबिर उर रहमान, एलेक्स कैरी, नॉथन कूल्टर, झए रिचर्डसन, मिशेल स्वेप्सन, टॉम कर्रन, लुईस ग्रेगरी, एलेक्स हेल्स, एडम लीथ, आदिल रशीद और डेविड विली शामिल हैं।

1 करोड़ बेस प्राइस वाले 11 खिलाड़ी
1 करोड़ प्राइस वाले 11 प्लेयर्स की सूची में हनुमा विहारी और उमेश यादव दो भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा सभी 11 खिलाड़ी विदेशी हैं। 

वहीं, 75  लाख की  बेस  प्राइस में  कुल 15 खिलाड़ी हैं, जो सभी ओवरसीज प्लेयर्स है। वहीं 50  लाख  रुपये  की  बेस  प्राइस में 65 खिलाड़ी हैं, जिसमें 13 खिलाड़ी भारतीय और 52 विदेशी है।

18 फरवरी को होगा आईपीएल का ऑक्शन
आईपीएल 2021 की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। खिलाड़ियों की नीलामी के लिए ऑक्शन  (IPL Mini auction) 18 फरवरी को चेन्नई में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इसके लिए सबसे ज्यादा पैसे (53.2 करोड़) किंग्स इलेवन पंजाब के पास हैं। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 35.5 करोड़ रुपये बचे है। सीएसके के पास 22.90 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 34.85 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 12.8 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 15.35 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10.75 करोड़ और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 10.85 करोड़ रुपये बचे है।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स