'गब्बर' ने इस खिलाड़ी के साथ शेयर किया फनी वीडियो, सास करते हुए कहा- आज पोहे बनेंगे

Published : Sep 19, 2021, 09:31 PM IST
'गब्बर' ने इस खिलाड़ी के साथ शेयर किया फनी वीडियो, सास करते हुए कहा- आज पोहे बनेंगे

सार

इस वीडियो में शिखर धवन सास का रोल निभा रहा हैं, जबकि पृथ्वी शॉ उनकी बहू बने हैं। दोनों काफी फनी तरीके से बातचीत करते हुए डांस के स्टेप्स भी करते दिख रहे हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना संक्रमण के कारण रद्द हुआ IPL का दूसरा चरण एक बार फिर से शुरू हो गया है। सभी टीमें इस समय UAE में हैं। टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन और पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। दोनों आईपीएल की एक ही फ्रेंचाइजी यानी दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेलते हैं। IPL में मैदान में खिलाड़ी दर्शकों का मनोरंजन तो करते ही हैं इसके साथ ही खिलाड़ी ऑफ-द-फील्ड मस्ती करते हैं। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है।

 

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों ने लोकप्रिय टीवी सीरियल के एक सीन को रिक्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का यह वीडियो देखने के बाद इतना तो तय है कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सास के रोल में शिखर धवन
इस वीडियो में शिखर धवन सास का रोल निभा रहा हैं, जबकि पृथ्वी शॉ उनकी बहू बने हैं। दोनों काफी फनी तरीके से बातचीत करते हुए डांस के स्टेप्स भी करते दिख रहे हैं। धवन ने कैप्शन में लिखा है, 'आज सब्जी नहीं पोहे बनेंगे।' धवन कहते हैं, ‘आज सब्जी नहीं बनेगी। आज पोहे बनेंगे। क्या समझी?’ पृथ्वी शॉ कहते हैं, ‘पोहे बनेंगे।’ धवन कहते हैं, ‘निकालो पोहे।’ इस दौरान दोनों खिलाड़ी अपने-अपने डायलॉग बोलने के साथ-साथ डांस भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें- IPL के स्पेशल क्लब में हुई जसप्रीत बुमराह की एंट्री, मुंबई इंडियंस की टीम ने दिया खास गिफ्ट

अभी हुआ है तलाक
अभी हाल ही में गब्बर का उनकी वाइफ आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ है।  8 साल की शादी के बाद उन्होंने और उनकी बीवी आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच