क्या पति को यूएई में छोड़ वापस मुंबई आ गई हैं Anushka Sharma, वायरल हो रहा उनका पोस्ट

Published : Sep 22, 2021, 01:41 PM ISTUpdated : Sep 22, 2021, 03:36 PM IST
क्या पति को यूएई में छोड़ वापस मुंबई आ गई हैं Anushka Sharma, वायरल हो रहा उनका पोस्ट

सार

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)ने बुधवार को 3 महीने लंदन में बिताने के बाद मुंबई (Mumbai) से एक तस्वीर शेयर की है। जो तेजी से वायरल हो रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ यूएई में आईपीएल (IPL 2021) के दूसरे चरण का आगाज हो गया है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम आरसीबी (RCB) को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर यह वायरल हो रही है कि, विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति को यूएई में छोड़कर वापस मुंबई लौट आई है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि अनुष्का शर्मा की हाल ही में शेयर की गई पोस्ट से सामने आया है। दरअसल, अनुष्का ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह 3 महीने बाद वापस इंडिया लौट आई है।

बुधवार को, अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अरब सागर की एक तस्वीर शेयर की, और इसे दिल वाली इमोजी के साथ बस "मुंबई" कैप्शन दिया। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है, कि वह वापस मुंबई लौट आई है, जबकि उनके पति इस समय आईपीएल के बचे हुए मैच खेलने के लिए यूएई में है। 

बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ तीन महीने से ब्रिटेन में थी। इस दौरान अनुष्का ने अपने फैंस को यूके से नियमित तस्वीरें शेयर कर अपडेट रखा था। कुछ दिन पहले ही वह में दुबई पहुंची थीं। इस दौरान विरुष्का के साथ उनकी 8 महीने की बेटी वामिका भी साथ में थी। 

बता दें कि अनुष्का अब लगभग तीन साल से बड़े पर्दे से दूर हैं और उन्होंने अपनी पिछली फिल्म जीरो के बाद से किसी नई फिल्म को साइन नहीं किया है। हालांकि, वह एक प्रोडेयूसर के रूप में लगातार काम रही हैं - उनके क्लीन स्लेट फिल्मज के बैनर ने पाताल लोक और बुलबुल जैसे वेब सीरीज और फिल्म बनी है और फिलहाल में वह 'काला' पर काम कर रहे हैं, जो इरफान खान के बेटे बाबिल के अभिनय की शुरुआत करेगा।
 

ये भी पढ़ें- कोई मॉडल-एक्ट्रेस, तो कोई है सोशल मीडिया स्टार, जानें 7 IPL स्टार्स की Rumoured Girlfriends के बारे में...

हमारी अधूरी कहानी: शादी में फेल रहे ये 7 IPL स्टार्स, किसी की बीवी ने दिया दोस्त को दिल, तो कोई निकला धोखेबाज

कहां चली शमी की वाइफ हसीन, क्या मिल गई है कोई और प्यार की गली
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights