IPL Auction 2022: आईपीएल इतिहास में इन प्लेयर्स पर लगी है सबसे महंगी बोली, कीमत सुन ठंडे हो जाएंगे कान

Published : Feb 11, 2022, 07:58 PM ISTUpdated : Feb 11, 2022, 08:04 PM IST
IPL Auction 2022: आईपीएल इतिहास में इन प्लेयर्स पर लगी है सबसे महंगी बोली, कीमत सुन ठंडे हो जाएंगे कान

सार

इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी 590 खिलाड़ियों (370 भारतीय, 220 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। इन 590 क्रिकेटरों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं सात खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस के हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होने वाली है। नीलामी को लेकर सभी दस फ्रेंचाइजी अपनी कमर कस चुकी हैं। इस बार नीलामी में कुल 590 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल की नीलामी में कई खिलाड़ी अपनी बेस प्राइस से कहीं अधिक कीमत पाकर फैंस को चौंका चुके हैं। 

इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी 590 खिलाड़ियों (370 भारतीय, 220 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। इन 590 क्रिकेटरों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं सात खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस के हैं। खिलाड़ियों को बेस प्राइस के आधार पर आठ वर्गों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है- ( 2 करोड़ रुपए, 1.5 करोड़ रुपए, 1 करोड़ रुपए, 75 लाख रुपए, 50 लाख रुपए, 40 लाख रुपए, 30 लाख रुपए, 20 लाख रुपए) 

यह भी पढ़ें: IPL Mega Auction 2022: ये हैं आईपीएल के सबसे वैल्युएबल विदेशी प्लेयर, जानें किस खिलाड़ी का है कितना बेस प्राइस

आइये जानते हैं आईपीएल नीलामी के इतिहास की पांच सबसे महंगी बोलियों के बारे में:  

1. क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) 

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने साल 2021 में 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे आईपीएल इतिहास में सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदे गए खिलाड़ी हैं। हालांकि ये खिलाड़ी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया था। 2021 में 11 मैचों में इस खिलाड़ी ने कुल 67 रन बनाए थे। हालांकि उन्होंने 15 विकेट तो लिए लेकिन 9.17 की इकॉनमी रेट से रन भी लुटाए थे। 34 वर्षीय ये खिलाड़ी आईपीएल 2022 की नीलामी का हिस्सा नहीं होगा। उन्होंने पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। 

2. युवराज सिंह (16 करोड़) 

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की होती रही है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जिस शैली और अंदाज के साथ बल्लेबाजी की वो अपनेआप में एक सुखद एहसास कराता था। अपने ताकतवर और लंबे-लंबे छक्कों के कारण विशेष पहचान रखने वाले युवराज की आईपीएल की नीलामी में विशेष मांग रही है। साल 2015 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि अब वे आईपीएल की हिस्सा नहीं हैं, वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL Auction 2022: नीलामी में शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी की जानकारी, किस प्लेयर का है कितना बेस प्राइस

3. पेट कमिंस (15.50 करोड़) 

वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तान पेट कमिंस के नाम आईपीएल नीलामी में तीसरी सबसे अधिक बोली लगने का रिकॉर्ड दर्ज है। ऑस्ट्रेलियाई पेसर की गिनती वर्तमान में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में होती है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2020 में इस खिलाड़ी को 15.50 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा था। हालांकि ये खिलाड़ी अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाया। आईपीएल 2020 में उन्होंने 7.86 की इकॉनमी रेट से 14 मैचों में 12 विकेट लिए। पिछले साल उन्होंने सात मैच खेले और 8.83 की इकॉनमी से वे केवल 9 विकेट लेने में सफल रहे।

4. काइल जैमीसन (15 करोड़) 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन अपनी गति और स्विंग से बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इस खिलाड़ी को इसकी प्रतिष्ठा का अनुसार साल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पूरे 15 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा था। इस साल आरसीबी ने दो खिलाड़ियों को 14 करोड़ रुपए से ऊपर की बोली लगातार खरीदा था। काइल के अलावा ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए खर्च कर अपने दल में शामिल किया था। 

साल 2021 में जैमीसन 9 मैचों में 16.25 की औसत और 118.18 के स्ट्राइक-रेट से सिर्फ 65 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने सिर्फ नौ विकेट चटकाए और 9.60 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए। यही कारण है कि उन्हें फ्रेंचाइजी ने इस साल रिटेन नहीं किया। जबकि मैक्सवेल को आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले आरसीबी ने रिटेन किया है।  

यह भी पढ़ें: आईपीएल ऑक्‍शन से कुछ दिन पहले इस इंग्‍लिश बल्‍लेबाज ने पीएसएल में मचाया धमाल, जमा दिया ताबड़तोड़ शतक

5. बेन स्टोक्स (14.50 करोड़)

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स वर्तमान में विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह आईपीएल नीलामी में सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने उन्हें 14.50 करोड़ रुपए खर्च कर अपने दल में शामिल किया था। फ्रेंचाइजी के लिए ये सौदा फायदे का साबित हुआ। 

स्टोक्स ने न केवल 12 मैचों में 142.98 के स्ट्राइक-रेट से कुल 316 रन बनाए, बल्कि 7.18 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट भी लिए। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने साल 2018 में उनकी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए 12.5 करोड़ रुपये खर्च किए। इस बार स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन नहीं किया है। हालांकि वे इस साल आईपीएल मेगा नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे। राष्ट्रीय टीम को तरजीह देते हुए इस साल उन्होंने आईपीएल न खेलने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ें: 

5 मिनट में बिक गए India vs Pakistan मैच के टिकट, इस बड़े टूर्नामेंट में फिर होंगे आमने-सामने

खेल का डर या 'डर का खेल': खराब प्रदर्शन के बाद इतना डर गए खिलाड़ी कि अब नहीं लौटना चाहते अपने देश

IPL 2022: आईपीएल की इस टीम ने दो दिन में दूसरी बार बदला अपना नाम

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, Eng vs WI T20 World Cup Match Result: कल का मैच कौन जीता? वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड
T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया, रदरफोर्ड की 76 रन की तूफानी पारी