IPL 2022: शादी के 5 दिन बाद ही RCB में शामिल हुआ नया-नवेला दुल्हा, अगले मैच से धमाल मचाएगा बिग शो

Published : Apr 01, 2022, 07:09 PM ISTUpdated : Apr 01, 2022, 07:41 PM IST
IPL 2022: शादी के 5 दिन बाद ही RCB में शामिल हुआ नया-नवेला दुल्हा, अगले मैच से धमाल मचाएगा बिग शो

सार

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने विनी रमन से शादी के बाद आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कैंप का कैंप ज्वाइन कर लिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क: 27 मार्च 2022 को भारतीय मूल की लड़की विनी रमन (Vini raman) से शादी करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में धमाल मचाने को तैयार है। शुक्रवार को वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के कैंप में शामिल हुए। जिसकी जानकारी RCB ने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए दी। जिसमें आरसीबी ने मैक्सवेल का ग्रैंड स्वागत किया और होटल रूम को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया। बता दें कि 3 दिनों का क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद वह ट्रेनिंग कैंप को ज्वाइन करेंगे...

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2021 में ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड रुपए की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। उस सीजन उन्होंने 15 मैचों में 513 रन अपने नाम किए थे। इसके बाद आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी ने उन्हें 11 करोड़ में रिटेन किया। हालांकि, इस सीजन पहले दो मैच में वह टीम में शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि 27 मार्च 2022 को उनकी शादी थी। लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई बिग शो टीम में शामिल हो चुके हैं और जल्द ही आरसीबी में खेलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs LSG: पहली गेंद से ही माही मार रहा है...और फैंस खुशी से झूम रहे हैं...

लॉग टाइम इंडियन गर्लफ्रेंड से की शादी
बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल 2017 से भारतीय मूल की लड़की विनी रमन को डेट कर रहे हैं, जो पेशे से फार्मेसिस्ट हैं। 2020 में उन्होंने विनी से सगाई की थी और सगाई के 2 साल बाद उन्होंने पहले 18 मार्च को क्रिश्चियन तरीके से विनी रमन के साथ शादी की। इसके बाद 27 मार्च को दोनों ने तमिल रीति रिवाज से शादी की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आरसीबी के अगले मैच
आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे पहले मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। अब आरसीबी का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। इसके बाद 9 अप्रैल को टीम पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के साथ भिड़ेगी। कहा जा रहा है कि ग्लेन मैक्सवेल 9 अप्रैल को ही टीम के साथ मैच खेलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs LSG रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ पारियों से विशाल स्कोर पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

Women's World Cup 2022: हार पर 'रार', खराब प्रदर्शन के बाद कोच समेत इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 April 2026, सुपर संडे के दो बड़े मैच! टाइमिंग से पिच रिपोर्ट तक, देखें फुल डिटेल्स
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs CSK, DC vs RCB: कल का मैच कौन जीता, IPL Result हैदराबाद बनाम चेन्नई और दिल्ली बनाम बेंगलुरु