IPL 2022 CSK vs PBKS: चुस्ती-फुर्ती के मामले में आज भी यंग प्लेयर्स से कहीं आगे हैं महेंद्र सिंह धोनी

IPL 2022 CSK vs PBKS: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस सीजन में अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाया था। दूसरे मैच में भी उन्होंने अंतिम ओवर्स में कुछ अच्छे शॉट्स लगाए थे। आपको बता दें कि धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीता चुके हैं। 

manoj Sharma | Published : Apr 3, 2022 3:20 PM IST / Updated: Apr 03 2022, 08:52 PM IST

IPL 2022 CSK vs PBKS: पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 40 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी फिटनेस का कोई जवाब नहीं है। चुस्ती-फुर्ती के मामले में धोनी आज भी यंग प्लेयर्स को मात देते हैं। ये बात एक बार फिर साबित हो गई। रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ अहम मुकाबले में धोनी ने ऐसी चपलता से एक खिलाड़ी को रन आउट किया कि सभी फैंस हैरान रह गए। 

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2022 की पहली बड़ी कंट्रोवर्सी, हाईकमान तक पहुंची शिकायत

फिर दिखी धोनी की फुर्ती 

पंजाब किंग्स की पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए बल्लेबाज भानुका राजपाक्षा (Bhanuka Rajapaksa) को रन आउट कर दिया। क्रिस जोर्डन के इस ओवर में भानुका ने गेंद को शॉर्ट मिड ऑन की ओर पुश किया। दूसरे छोर पर खड़े शिखर धवन पहले रन लेने के लिए आगे बढ़े, लेकिन फिर वापस क्रीज की ओर दौड़ पड़े। इसी तरह भानुका भी लगभग आधे क्रीज तक पहुंच चुके थे, लेकिन धवन के वापस लौटने पर वे भी वापस बल्लेबाज छोर की ओर भागे। तभी विकेट के पीछे खड़े धोनी ने दौड़कर गिल्लियां बिखेर दी। 

इस सीजन गजब ढा रहे हैं धोनी 

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान धोनी के इस जबरदस्त प्रदर्शन की सभी कमेंटेटर्स ने दिल खोलकर तारीफ की। इस सीजन के शुरू होने से पहले ही धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। अब ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Singh Dhoni) चेन्नई की कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं धोनी इस सीजन में अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाया था। दूसरे मैच में भी उन्होंने अंतिम ओवर्स में कुछ अच्छे शॉट्स लगाए थे। आपको बता दें कि धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीता चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: 

ICC Women's Cricket World Cup 2022: विश्व विजेता कप्तान का बड़ा बयान, इसलिए जीत का हकदार था ऑस्ट्रेलिया

ICC Women's Cricket World Cup 2022: एलिसा हीली की एक पारी ने बदल दिया क्रिकेट का इतिहास, पति भी AUS टीम में

IPL 2022 मैच के दौरान कपल ने की अश्लील हरकत, बगल में बैठी महिला को आ गई शर्म, तुरंत मुंह फेर लिया, देखें फोटो

Read more Articles on
Share this article
click me!