GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने हार के जबड़े से छीनी जीत, गुजरात टाइटंस 5 रन से हारी

Published : May 06, 2022, 02:42 PM ISTUpdated : May 07, 2022, 12:08 AM IST
GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने हार के जबड़े से छीनी जीत, गुजरात टाइटंस 5 रन से हारी

सार

GT vs MI: टाटा आईपीएल 2022 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने गुजरात को पांच रन से हरा दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क:  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 5 रन से हरा दिया। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने एक समय 1 विकेट पर 106 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए। पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई ने जीत पर मुहर लगाने के लिए सनसनीखेज वापसी की। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है।

शुक्रवार को रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच शानदार ओपनिंग साझेदारी के बावजूद मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा था। गुजरात टाइटन्स ने MI को 177 रनों पर रोक दिया और फिर रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल के अर्धशतकों की बदौलत लक्ष्य का आसानी से पीछा किया।

पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर खतरनाक दिख रहे थे। हालांकि अंतिम के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से गुजरात पर दवाब बढ़ गया था। अंतिम ओवर में जीत के लिए गुजरात को 9 रन की जरूरत थी। MI के गेंदबाज डेनियल सैम्स ने सिर्फ तीन रन दिए। इसके साथ ही मुंबई ने 5 रन से मैच जीत लिया।

IPL 2022 में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस
इस सीजन गुजरात टाइटंस बेहतरीन लय में नजर आ रही है और पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर काबिज है। जबकि, मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे है। अबतक आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने 11 मैच खेले है, जहां उसने आठ मैच जीते है। जबकि मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 10 मैच खेले जहां वे सिर्फ 2 गेम जीतने में सफल रहे।  

इसे भी पढ़ें- कौन है गोली की रफ्तार से तेज गेंद फेंकने वाले उमरान मलिक? कभी पिता लगाते थे सब्जी का ठेला

IPL से टेस्ट तक जब क्रिकेट मैदान को लोगों ने बनाया इजहार-ए-इश्क, इन 5 लोगों को मैच के दौरान मिला हफसफर

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026: वर्ल्ड कप जीतते ही ईशान किशन-अभिषेक शर्मा को मिला तोहफा, सनराइजर्स हैदराबाद ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Delhi Capitals: क्या 18 साल का सूखा खत्म होगा? कागजों पर तो मजबूत दिख रही है टीम