IPL 2022, MI vs LSG: अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के खिलाफ करेंग डेब्यू! बहन सारा ने दिया ऐसा रिएक्शन

Published : Apr 16, 2022, 01:23 PM IST
IPL 2022, MI vs LSG: अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के खिलाफ करेंग डेब्यू! बहन सारा ने दिया ऐसा रिएक्शन

सार

MI vs LSG: शनिवार को डबल हैडर मुकाबले में पहला मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा। इश मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अबतक निराशाजनक परफॉर्मेंस करने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम शनिवार लखनऊ सुपर जायंट्स (lucknow supergiants) के साथ को होने वाले मुकाबले में कुछ बदलाव  कर सकती है और सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि इस बार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (arjun tendulkar) को खेलने का मौका दिया जा सकता है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को अर्जुन तेंदुलकर की एक फोटो शेयर की और लिखा कि 'लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए हमारे माइंड में यह प्लान चल रहा है।' जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन को शनिवार को होने वाले मुकाबले में मौका दिया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि अर्जुन के आने से टीम को कितनी मजबूती मिलती है...

मुंबई की पोस्ट पर सारा का रिएक्शन
मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट पर अर्जुन तेंदुलकर की बहन और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी कमेंट किया और 10 ब्लू हॉट वाली इमोजी इस सेंड की है। जिससे इस बात को लगभग पक्का माना जा रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर शनिवार को होने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकते हैं।

अर्जुन का क्रिकेट करियर
दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर के 22 वर्षीय बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर है। वह लेफ्ट आर्म मिडल फास्ट बॉलिंग करते है। साथ ही बल्लेबाजी भी करते हैं। इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले पिछले साल भी उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा गया था। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अर्जुन ने अब तक मुंबई के लिए 2 घरेलू t20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए हैं।

मुंबई इंडियंस की निराशाजनक परफॉर्मेंस
इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन के लिए आईपीएल 2022 अबतक काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने 5 मैच खेले हैं और पांचों में उसे एक में भी जीत नहीं मिली। जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल पर आखिरी पायदान पर है। ऐसे में मुंबई इंडियंस अपनी टीम में कुछ बदलाव के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी, ताकि युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिल सके और हो सकता है कि यह खिलाड़ी अपनी टीम को पहली जीत भी दिला दें। इसमें सबसे बड़ी उम्मीद अर्जुन तेंदुलकर मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा का लेटेस्ट लुक, 10 फोटोज में देखें उनका हॉट अंदाज

कहां है IPL का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज? लीग छोड़ इस तरह ले रहा ले रहा वाइन के मजे, देखें फोटोज

IPL 2022, MI vs LSG: 5 हार का बदला लेने उतरगी मुंबई की टीम, लखनऊ को टॉप 3 की दरकार

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स