IPL 2022, MI vs PBKS:पंजाब को मिली तीसरी जीत, लगातार पांच मैच हार गई मुंबई

IPL 2022 के 23वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना बुधवार को पंजाब किंग्स से हुआ। मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया।

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2022 6:54 AM IST / Updated: Apr 14 2022, 12:38 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें सीजन में बुधवार को एक बार फिर पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हार हुई। मुंबई का सामना युवा कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की टीम पंजाब किंग (Punjab Kings) से हुआ। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किग्स ने 198 रन बनाए। शिखर धवन ने 50 बॉल खेलकर सबसे अधिक 70 रन बनाए। वहीं, मयंक अग्रवाल ने 32 गेंद खेलकर 52 रन बनाए। पंजाब की ओर से कगिसो रबाडा ने चार दो विकेट लिए। उन्होंने अपने चार ओवर में 29 रन दिए। वहीं, ओडीयन स्मिथ ने 3 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए। 

186 रन ही बना पाई मुंबई
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 186 रन ही बना पाई। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 28, ईशान किशन ने 3, डेवाल्ड ब्रेविस ने 49, तिलक वर्मा में 36, सूर्य कुमार यादव ने 43, कीरोन पोलार्ड ने 10 और जयदेव उनदाकट ने 12 रन बनाए। 

बता दें कि PBKS ने अबतक के आईपीएल सीजन में अच्छी परफॉर्मेंस दी है। उसे तीन मुकाबलों में जीत मिली है। पंजाब किग्स ने पांच मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है। 6 प्वाइंट लाकर पंजाब प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके ऊपर सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स हैं। वहीं, मुंबई के लिए यह सीजन अब तक बेहद खराब रहा है। मुंबई ने पांच मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा है। प्लाइंट टेबल में मुंबई का स्थान सबसे नीचे है। 

ये भी पढ़ें- इतनी लग्जीरियस लाइफ जीता है RCB का ये खिलाड़ी, रजनीकांत का है पड़ोसी, देखें घर की इनसाइड फोटोज

क्या कहते हैं आकंड़े
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले हुए हैं। जिसमें मुंबई और पंजाब के बीच कांटे की टक्कर है। मुंबई ने जहां 14 मैच जीते हैं, तो पंजाब भी पीछे नहीं है उसे 14 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 6 मुकाबलों पर नजर डालें, तो मुंबई ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है और पंजाब को तीन मुकाबलों में जीत मिली है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 CSK vs RCB शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा की बल्लेबाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई पहली जीत

Read more Articles on
Share this article
click me!