आखिर क्यों परेशान होकर धोनी की पत्नी साक्षी को कार के अंदर से बनाना पड़ा वीडियो, शेयर भी किया

Published : Apr 20, 2022, 07:55 AM ISTUpdated : Apr 20, 2022, 09:54 AM IST
आखिर क्यों परेशान होकर धोनी की पत्नी साक्षी को कार के अंदर से बनाना पड़ा वीडियो, शेयर भी किया

सार

महेंद्र धोनी की वाइफ साक्षी सिंह ने मंगलवार रात को इंस्टा स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह रांची के ट्रैफिक में फंसी नजर आई।

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का 15वां सीजन चल रहा है और खिलाड़ी हर दिन धमाकेदार मैच खेल रहे हैं। इस सीजन भले ही चेन्नई सुपर किंग्स (chennai super kings) पिछले सीजन वाला कमाल नहीं दिखा पा रही है, लेकिन टीम के खिलाड़ी अभी भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों की पत्नी क्या कर रही है यह बड़ा सवाल है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) जो इस वक्त आईपीएल 2022 में बिजी है, उनकी पत्नी साक्षी धोनी (sakshi dhoni) पीठ पीछे से क्या कर रही है और किस तरह से अकेले ही वह रांची में खुद का और अपनी बच्ची का ध्यान रख रही है...

इस वजह से परेशान हो रही साक्षी धोनी
एक तरफ एमएस धोनी आईपीएल 2022 के चलते इस वक्त मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स के बायो बबल में है। तो वहीं, दूसरी ओर उनकी वाइफ साक्षी धोनी अपनी बेटी के साथ रांची में रह रही हैं और इस बार वह अपने पति के साथ आईपीएल का हिस्सा नहीं है। इस बीच साक्षी ने मंगलवार की रात को अपना एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। जिसमें वह रांची के ट्रैफिक में फंसी नजर आ रही है और कार के अंदर से उन्होंने इस ट्राफिक का वीडियो पोस्ट किया। इससे पहले भी वह अपने रांची के फार्महाउस का वीडियो पोस्ट कर चुकी है।

इस तरह पति को करती है चीयर
बता दें कि साक्षी अक्सर एमएस धोनी को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर आया करती थी। लेकिन इस बार वह अपनी बेटी के साथ रांची में ही है। पिछली बार आईपीएल के पहले चरण में वह सीएसके के ग्रुप का हिस्सा नहीं थी, लेकिन जब आईपीएल का दूसरा चरण शुरू हुआ तो उन्होंने अपने पति संग दुबई जाने का फैसला किया और सीएसके के विनिंग मोमेंट में भी वह अपने पति और उनकी टीम को चीयर करती नजर आई थी।

सीएसके की अबतक की आईपीएल परफॉर्मेंस
चार बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस बार काफी निराशाजनक परफॉर्मेंस दे रही है और आईपीएल 2022 में अब तक 6 में से केवल 1 मुकाबले ही जीती है और 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर 9वें नंबर पर काबिज है। सीएसके का अगला मुकाबला 21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा, जो इस सीजन 1 भी मैच नहीं जीती है।  बता दें कि चेन्नई ने पिछले साल ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चौथी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। लेकिन इस साल सीएसके की कप्तानी रवींद्र जडेजा के हाथों में दी गई है।

इसे भी पढ़ें- पैदा होते ही रोनाल्‍डो के बेटे का हुआ निधन, लेकिन फिर भी 5वीं बार बनें पापा, बेटी सुरक्षित

पति ने आधी टीम को भेजा पवेलियन तो इतनी खुश नजर आई युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा, वायरल हो रहा रिएक्शन

IPL 2022, KKR vs RR: जोस बटलर के आतिशी शतक और युजवेंद्र चहल के पांच विकेट्स ने दिलाई राजस्थान को जीत

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA, T20I: हार्दिक-शुभमन की वापसी तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11
भारत के लिए अब कब खेलेंगे RO-KO? जानें विराट कोहली और रोहित शर्मा का अपकमिंग वनडे शेड्यूल