IPL 2022 RCB vs PBKS: डु प्लेसिस और कार्तिक की तूफानी पारियों के सहारे आरसीबी ने खड़ा किया पहाड़ सा स्कोर

IPL 2022 RCB vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच अब तक आईपीएल में कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं। आरसीबी को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। वहीं पीबीकेएल (PBKS) 15 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2022 3:54 PM IST / Updated: Mar 27 2022, 09:32 PM IST

IPL 2022 RCB vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के तीसरे मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स (Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings) की टीमें आमने-सामने हैं। पंजाब के नव नियुक्त कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह इस बार आरसीबी (RCB) की कमान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) संभाल रहे हैं।  

आरसीबी ने खड़ा किया पहाड़ सा स्कोर, कप्तान की कमाल पारी 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 205 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 154 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज करते हुए 57 गेंदों में ही 88 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जमाए। विराट कोहली 29 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। 141 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विराट ने अपनी पारी में 1 चौका और 2 छक्के जमाए। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 MI vs DC: टिम सैफर्ट ने पकड़ा कीरोन पोलार्ड का दनदनाता हुआ शॉट, एक पल के लिए थम गई सबकी सांसे

अंत में दिनेश कार्तिक का धूम-धड़ाका 

आरसीबी के लिए अंतिम ओवर्स में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक वे तेज तर्रार पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने 229 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में ही नाबाद 32 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जमाए। इस पारी में आरसीबी की ओर से कुल 13 छक्के जमाए गए। 

पंजाब किंग्स की दिशाहीन गेंदबाजी 

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी इस मैच में काफी औसत दर्जे की रही। टीम ने 23 रन तो अतिरिक्त ही दे दिए। आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिके ऑलराउंडर लियाम लिविंग्स्टोन ने 14 की इकोनॉमी से रन लुटाए। हरप्रीत बराब और ओडेने स्मिथ ने भी 12 से ऊपर की इकोनॉमी से रन लुटवाए। अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर केवल 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।  

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 MI vs DC: कांटे की टक्कर में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को धोया, अक्षर-ललित ने पलटा मैच का पासा

IPL 2022 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में दिखाई ताकत, ईशान ने खेली तूफानी पारी

IPL 2022: सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन ने चुनी प्ले-ऑफ की 4 पसंदीदा टीमें, क्या आप भी हैं इनसे सहमत?

Read more Articles on
Share this article
click me!