IPL 2022: Mumbai Indians को एक जगह पर मिलेगी शाही सुविधाएं, जानें 13,000 वर्ग मीटर में फैले MI Arena की खासियत

Indian Premier League 2022: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। इस बार भी टीम कुल बदलावों और मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरेगी। टीम अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों का पहला मुकाबला 27 मार्च को खेला जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2022 9:07 AM IST / Updated: Mar 21 2022, 02:43 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022)  के 15वें सीजन का सभी टीमों के अलावा फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। सभी खिलाड़ियों को कोरोना (Corona) के प्रकोप से बचाने के लिए सुरक्षित बॉयो-बबल का माहौल दिया जा रहा है। इस मामले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी एक कदम और आगे निकल गई है। फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए ऐसी जगह तैयार की है जहां खेलने-कूदने से लेकर खाने-पीने और मनोरंजन की सभी सुविधाएं हैं। 

 

 

इस जगह का नाम है एमआई एरिना (MI Arena)। मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं विकसित की हैं। 13,000 वर्ग मीटर में फैले एमआई एरिना को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि यहां रहने वाले खिलाड़ियों को किसी चीज की कमी महसूस नहीं होगी। बॉयो-बबल को लेकर बीसीसीआई (BCCI) से मिले स्पष्ट निर्देशों के बाद हर फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल देना चाहती है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: रोहित शर्मा ने मारे हैं विराट से 17 छक्के ज्यादा, चौकों के मामले में कोहली अव्वल, देखें- रोचक आंकड़े

एमआई एरिना में क्या-क्या सुविधाएं 

जैसा हमने ऊपर भी बताया कि एमआई एरिना कई तरह से सुविधाओं से लैस होगा। इसमें फुटबॉल मैदान से लेकर कैफे तक सब कुछ शामिल होगा। इसमें खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए क्रिकेट ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, टेबल टेनिस, बॉस्केटबॉल कोर्ट की सुविधा भी होगी। खिलाड़ियों और उनके बच्चों के लिए किड्स जोन भी विकसित किया गया है। इसके अलावा जिम, मसाज पार्लर और होटल की सुविधा भी होगी।  

केवल इन्हें मिलेगा प्रवेश 

एमआई एरिना में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें केवल खिलाड़ियों, उनके परिजन और सपोर्ट स्टाफ के लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अगर कोई भी खिलाड़ी आईपीएल के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे सख्त क्वारेंटीन नियमों से गुजरना होगा। कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं चाहेगा कि उसे इस अहम टूर्नामेंट से बाहर रहना पड़े। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो बड़ी खबर, एक अच्छी और एक बुरी

मुंबई का पहला मुकाबला दिल्ली से 

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। इस बार भी टीम कुल बदलावों और मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरेगी। टीम अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों का पहला मुकाबला 27 मार्च को खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: कभी CSK के लिए खेलते हुए जीती थी पर्पल कैप, अब नई टीम के लिए नेट बॉलर बनने को मजबूर

IPL 2022: अपने पहले खिताब के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कस ली कमर, रिकी पोंटिंग ने कही बड़ी बात

IPL 2022: इस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी KKR, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया खुलासा

Read more Articles on
Share this article
click me!