युजवेंद्र चहल के सपोर्ट में आकार क्यों पीछे हटा ये खिलाड़ी, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, कहा-डरपोक

युजवेंद्र चहल के चौंकाने वाले खुलासे पर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया था और उनसे उस खिलाड़ी का नाम पूछा, लेकिन कुछ दर बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 11, 2022 6:31 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के दौरान राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के चौंकाने वाले खुलासे के बाद पूरी क्रिकेट बिरादरी और फैंस सदमे में है कि आखिर किसी खिलाड़ी के साथ ऐसी घटना कैसे हो सकती है। लगातार लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इस हादसे के बारे में बोलने वाले सबसे पहले खिलाड़ी पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) थे, जिन्होंने युजवेंद्र चहल से उस खिलाड़ी के नाम को उजागर करने की मांग की थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। जिसके बाद से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि सहवाग ने चहल के लिए क्या ट्वीट किया और आखिर क्यों उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा...

Latest Videos

दरअसल, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर इस खास घटना पर बोलने वाले पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने ट्विटर पर चहल से उस खिलाड़ी की पहचान उजागर करने की मांग की थी और सवाल किया कि क्या मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर कार्रवाई की? ट्विटर पर मुन्ना भाई एमबीबीएस के एक सीन की फोटो शेयर की, जिसमें संजय दत्त ने एक आदमी को बालकनी से नीचे उल्टा लटका दिया है। ये फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा था कि, “खिलाड़ी के नाम का खुलासा करना महत्वपूर्ण है, जिसने चहल के अनुसार उसके साथ नशे की हालत में ऐसा किया था। अगर सच है, तो इसे मजाक नहीं माना जा सकता है, यह जानना महत्वपूर्ण है कि क्या हुआ और इसकी गंभीरता को देखते हुए क्या कार्रवाई की गई। ”

हालांकि, सहवाग ने कुछ समय बाद ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया गया है। इसके बाद से पूर्व खिलाड़ी को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं फैंस ने सहवाग को इतनी गंभीर स्थिति में मीम का इस्तेमाल करने के लिए फटकार लगाई थी। ट्वीट हटाने के बाद कुछ प्रशंसकों ने उन्होंने खरी-खोटी सुनाई। एक ने लिखा कि- 'सहवाग को अब पता चल गया है कि क्या चहल का धमकाने वाला उसका दोस्त है', या 'पूर्व सलामी बल्लेबाज को पावरफुल लोगों ने अपने ट्वीट को हटाने के लिए कहा गया है।' वहीं, एक यूजर ने लिखा कि 'डरपोक ट्वीट डिलीट कर दिया। खुद ट्वीट को रख भी नहीं सकते और दूसरों से हिम्मत दिखाने की उम्मीद कर सकते हैं।'

बता दें कि युजवेंद्र चहल ने 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के एक वीडियो में अश्विन के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि 2013 में जब वह मुंबई इंडियंस के खेमे में थे और बेंगलुरु से उनका मैच था, तो रात के समय एक पार्टी के दौरान नशे में धुत मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी ने उन्हें 15वीं मंजिल की बालकनी से उलटा लटका दिया था। हालांकि, समय रहते कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें बचा लिया, नहीं तो वो नीचे गिर जाते है। चहल ने उस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया था।

इसे भी पढ़ें- IPL 2022 RR vs LSG: शुरूआती झटका पड़ गया लखनऊ पर भारी, राजस्थान रायल्स ने तीन रनों से हराया

IPL 2022 मे धूम मचा रहे हैं ये भारतीय खिलाड़ी, लखनऊ के इस प्लेयर पर रहती हैं सभी की नजरें

बीच मैदान पर खुल्लम-खुल्ला बीवी को इशारे करते नजर आए युजवेंद्र चहल, शर्म से गुलाबी हो गई धनश्री

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ