मैदान पर आने से पहले क्यों अपना बैट चबाते है एमएस धोनी, साथी खिलाड़ी का खुलासा- इस वजह से लगा पाते है लंबे शॉट

Published : May 09, 2022, 01:29 PM IST
मैदान पर आने से पहले क्यों अपना बैट चबाते है एमएस धोनी, साथी खिलाड़ी का खुलासा- इस वजह से लगा पाते है लंबे शॉट

सार

आईपीएल 2022 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान एमएस धोनी ड्रेसिंग रूम में अपना बल्ला काटते हुए नजर आए। अब चबाने के पीछे की वजह सामने आई है।

स्पोर्ट्स डेस्क: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर अपनी टीम के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं और आईपीएल 2022 में अपनी टीम की परफॉर्मेंस को लगातार इंप्रूव कर रहे हैं। रविवार को उनकी टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC vs CSK) को 91 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी खूब चला और उन्होंने महज 8 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। लेकिन उनके बैटिंग से पहले उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी अपना बैट खाते नजर आ रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर क्रीज पर जाने से पहले धोनी अपना बैट क्यों खाते हैं? इस पर उनके साथी खिलाड़ी ने बयान दिया और फैंस को यह बताया कि आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी अपने बैट को चबाते नजर आए थे...

धोनी के पूर्व भारतीय साथी और अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने धोनी के बल्लेबाजी के लिए जाने से पहले उनके बल्ले को 'खाने' का कारण बताया है। मिश्रा ने खुलासा किया कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान अपने बल्ले को साफ रखने के लिए इसका अभ्यास करते हैं और उनके बल्ले से एक भी टेप या धागा बाहर नहीं निकलता है। अमित मिश्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "अगर आप सोच रहे हैं कि धोनी अक्सर अपना बल्ला क्यों खाते हैं। वह बल्ले के टेप को हटाने के लिए ऐसा करता है क्योंकि उसे पसंद है कि उसका बल्ला साफ हो। आपने एमएस के बल्ले से टेप या धागे का एक भी टुकड़ा निकलते हुए नहीं देखा होगा।"

बता दें कि रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाई। वह आठ गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। 262.5 की शानदार स्ट्राइक रेट से उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए और टीम को स्कोर 208 करने में मदद की। इसके बाद उनकी कप्तानी में सीएसके ने इस मैच को 91 रन से जीत लिया। 

इंडियन प्रीमियर लीग के 15 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अब तक की परफॉर्मेंस की बात की जाए, तो चेन्नई ने 11 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उसे 4 में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा और टीम पॉइंटस टेबल पर 8वें नंबर पर है। लगातार सीएसके के मैच हारने के बाद रवींद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी वापिस एमएस धोनी के हाथ में सौंप दी थी। उनकी कप्तानी में टीम ने दो मैचों में जीत दर्ज की है। अब देखना यह होगा कि प्लेऑफ की रेस के लिए बाकी के तीन मुकाबले क्या चेन्नई सुपर किंग्स जीत पाती है? सीएसके का अगला मुकाबला 12 मई को मुंबई इंडियंस से होगा।

इसे भी पढ़ें-सुपर संडे मुकाबला : हसरंगा के पंच से ढेर हुए SRH के खिलाड़ी, राहुल त्रिपाठी की फिफ्टी भी नहीं दिला पाई जीत
दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी हुआ अस्पताल में भर्ती, फैंस से जल्द ही वापसी का वादा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स