IPL 2022: रोहित शर्मा ने मारे हैं विराट से 17 छक्के ज्यादा, चौकों के मामले में कोहली अव्वल, देखें- रोचक आंकड़े

भारतीय और विश्व क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी रिकॉर्ड्स को लेकर जंग जारी रहेगी। वर्तमान समय में क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स इन दोनों खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2022 6:58 AM IST / Updated: Mar 21 2022, 12:34 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का धमाकेदार आगाज इसी सप्ताह से होने जा रहा है। एक बार फिर मैदान में कई दिग्गजों को टक्कर देखने को मिलेगी। इसी बीच भारतीय और विश्व क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी रिकॉर्ड्स को लेकर जंग जारी रहेगी। वर्तमान समय में क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स इन दोनों खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं। 

आईपीएल में भी कुछ ऐसा ही है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच एक-दूसरे के रिकॉर्ड्स को तोड़ने और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रहती है। फिर चाहे बात सबसे ज्यादा मैच खेलने की हो या रन बनाने की, या फिर शतक और अर्धशतक जमाने की। आज हम आपको दोनों के बीच तुलनात्मक अध्ययन कर बताने का प्रयास करेंगे की कौन किससे किस चीज में आगे और किस चीज में पीछे। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें: IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो बड़ी खबर, एक अच्छी और एक बुरी

आईपीएल रन- 

विराट कोहली- 6,283 रन
रोहित शर्मा- 5,611 रन 

आईपीएल मैच- 

विराट कोहली- 207 
रोहित शर्मा- 213 

आईपीएल में औसत- 

विराट कोहली- 37.39 
रोहित शर्मा- 31.17 

आईपीएल में उच्च स्कोर- 

विरोट कोहली- 113
रोहित शर्मा- 109 

आईपीएल में शतक- 

विराट कोहली- 5 
रोहित शर्मा- 1 

आईपीएल में अर्धशतक- 

विराट कोहली- 42 
रोहित शर्मा- 40 

आईपीएल में चौके और छक्के- 

विराट कोहली- 546 चौके और 210 छक्के 
रोहित शर्मा- 491 चौके और 227 छक्के 

आईपीएल में कुल गेंदें खेली- 

विराट कोहली- 4,835 
रोहित शर्मा- 4,303 

कप्तानी में किसका पलड़ा भारी? 

विराट कोहली- 

कुल मैच- 140
जीत- 64
हार- 69

रोहित शर्मा- 

कुल मैच- 129
जीत- 75
हार- 50 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: कभी CSK के लिए खेलते हुए जीती थी पर्पल कैप, अब नई टीम के लिए नेट बॉलर बनने को मजबूर

किसकी झोली में कितनी आईपीएल ट्रॉफी?  

विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय से अपनी-अपनी टीमों के लिए कप्तानी कर रहे हैं। रोहित जहां मुंबई इंडियंस की कमान संभाले हुए हैं, तो वहीं विराट ने इस सीजन कप्तानी को अलविदा कह दिया है। हालांकि उन्होंने लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाली है। कई रिकॉर्ड्स में भले ही दोनों के बीच कड़ी टक्कर हो, लेकिन आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में रोहित का पलड़ा विराट से कहीं अधिक भारी है। 

रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) विजेता बना चुके हैं। वहीं विराट कोहली अपनी कप्तानी में टीम को एक भी ट्रॉफी नहीं दिला पाए। इस बात को लेकर उनकी काफी आलोचना भी होती रही है। शायद यही वजह है कि उन्होंने इस बार कप्तानी नहीं करने का निर्णय लिया है। आईपीएल 2022 में आरसीबी की कमान साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस के हाथों में होगी। कप्तानी का बोझ उतरने के बाद उम्मीद है कि विराट बल्ले से इस बार कुछ अलग ही कमाल करेंगे। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: अपने पहले खिताब के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कस ली कमर, रिकी पोंटिंग ने कही बड़ी बात

IPL 2022: इस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी KKR, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया खुलासा

बीसीसीआई की हो गई किरकिरी, बेंगलुरु टेस्ट की पिच को लेकर खड़े हो गए सवाल

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma