IPL के बीच आयुष्मान खुराना के भाई संग थिरकती नजर आएंगी युजवेंद्र चहल की वाइफ, धनश्री ने शेयर की इंटेस फोटो

Published : Apr 05, 2022, 08:05 AM IST
IPL के बीच आयुष्मान खुराना के भाई संग थिरकती नजर आएंगी युजवेंद्र चहल की वाइफ, धनश्री ने शेयर की इंटेस फोटो

सार

यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) की वाइफ धनश्री वर्मा (dhanashree verma) जल्द ही अपारशक्ति खुराना (aparshakti khurana) के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) के स्टार गेंदबाज यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 2 मैचों में 5 विकेट चटका चुके हैं। एक तरफ चहल की गेंदबाजी कि हर जगह तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी और उनकी वाइफ और डांसर धनश्री वर्मा (dhanashree verma) अपने अपकमिंग वीडियो को लेकर चर्चा में है। जी हां, सोमवार को धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को जानकारी दी कि वह जल्द ही एक्टर आयुष्मान खुराना के भाई और एक्टर-सिंगर अपारशक्ति खुराना (aparshakti khurana) के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और 11 घंटे के अंदर दो लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं धनश्री और अपारशक्ति के इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर...

सोमवार को युजवेंद्र चहल की वाइफ और मशहूर यूट्यूबर-डांसर धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक फोटो कम वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल 2022 को उनका गाना 'बल्ले नी बल्ले' रिलीज होने वाला है। यह गाना किसी और ने नहीं बल्कि एक्टर और सिंगर अपारशक्ति खुराना ने गाया है। इस तस्वीर में उनके साथ अपारशक्ति भी नजर आ रहे हैं और दोनों के इस अपकमिंग वीडियो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: वाइफ नताशा स्टेनकोविक की यह चीज चुराकर पहन लेते हैं हार्दिक पांड्या, फिर नहीं देते कभी वापस

आखिर क्यों खुद को जख्म देकर बॉडी बनाते है कई खिलाड़ी, जानें क्या होती है ये थेरेपी जिससे दूर होता है स्ट्रेस

इससे पहले अपारशक्ति और धनश्री की एक वीडियो पिछले साल भी वायरल हुआ था। जिसमें दोनों 'बसपन का प्यार' गाने पर पंजाबी तड़का लगाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। 

बात दें कि इससे पहले धनश्री वर्मा दो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उनका पहला वीडियो पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ था। जिसमें उन्होंने 'ओए होए होए...'  गाने पर शानदार डांस भी किया था। इसके बाद वह एक और पंजाबी गाने 'प्यार चाहिए' पर भी नजर आई थी। अब धनश्री वर्मा के तीसरे वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे धनश्री अक्सर अपने फैंस के साथ अपने डांसिंग वीडियो शेयर करती रहती है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिलता है।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: क्या इसलिए फ्लॉप साबित हो रही है 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स?

IPL 2022: आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन पर क्या बोले सीएसके के कप्तान

अपने देश की दुर्दशा पर श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने जताई चिंता, IPL 2022 का अहम हिस्सा हैं ये श्रीलंकन दिग्गज

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 8th May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 51वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल