IPL 2023 में किन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज, कौन-कौन हुए रिटेन, जानें किसके पास नीलामी के लिए कितना रोकड़ा

IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर शुरू हो चुका है। मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कई दिग्गज खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने बाहर का रास्ता दिखाया है तो कईयों को साथ जोड़े रखा है।
 

Manoj Kumar | Published : Nov 16, 2022 5:00 AM IST / Updated: Dec 15 2022, 04:42 PM IST

IPL 2023 Retained Players List. आईपीएल 2023 के लिए फ्रेंचाइजी ने सही टीम कांबिनेशन चुनने की शुरूआत कर दी है। ज्यादातर फ्रेंचाइजी टीमों ने रिटेन किए गए और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब किंग्स इलेवन ने मयंक अग्रवाल का साथ छोड़ दिया है, वहीं हैदराबाद ने केन विलियम्सन को रिलीज कर दिया है। कीरोन पोलार्ड रिलीज होने के बाद आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वे मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है और किसे रिलीज कर दिया गया। किस फ्रेंचाइजी के पास नीलामी के लिए कितनी रकम बची है...

मुंबई इंडियंस के पास 20 करोड 55 लाख रुपए का पर्स
फ्रेंचाइजी ने कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थंपी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरूगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव और टाइमल मिल्स को रिलीज कर दिया है। मौजूदा टीम में रोहित शर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स,ब्रोविस, ज्योफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहनडोर्फ और आकाश माधवली शामिल हैं। मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस 20 करोड़ 55 लाख रुपए से खिलाड़ियों को खरीदेगी।

Latest Videos

सनराइजर्स हैदराबाद के पास 42 करोड़ 25 लाख रुपए का पर्स
सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियम्सन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद को रिलीज कर दिया है। टीम में अब्दुल समद एडम मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को येन्स, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूखी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक को बनाए रखा गया है। हैदराबाद फ्रेंचाइजी के पास नीलामी के लिए 42 करोड़ 25 लाख रुपए का फंड है।

पंजाब किंग्स के पास 32 करोड़ 20 लाख रुपए का पर्स
पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज करके शिखर धवन को नया कप्तान बनाया है। टीम से ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, रितिक चटर्जी को रिलीज कर दिया है। टीम के साथ शिखर धवन, शाहरूख खान, जॉनी बेयरेस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कसिगो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़ जुड़े हुए हैं। पंजाब के पास नीलामी में जाने के लिए 32 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि है।

कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 07 करोड़ 05 लाख रुपए का पर्स
कोलकाता नाइटराइडर्स ने पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम, शेल्डन जैक्सन को रिलीज कर दिया है। जबकि शार्दूल ठाकुर, रहमतुल्लाह गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में शामिल किया गया है। टीम के साथ श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरूण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉल और रिंकू सिंह जुड़े हैं। कोलकाता के पास नीलामी के लिए 7 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि शेष है।

गुजरात जायंट्स के पास 19 करोड़ 25 लाख रुपए का पर्स
गुजरात जायंट्स ने रहमतुल्लाह गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण अरोन को रिलीज कर दिया है। टीम में हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यशदयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन, जयंत यादव और साईकिशोर शामिल हैं। गुजरात की टीम के पास कुल 19 करोड़ 25 लाख रुपए का पर्स है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 8 करोड़ 75 लाख रुपए का पर्स
रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु ने जेसन बेहरेडोर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड को रिलीज कर दिया है। जबकि टीम के साथ फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, आकाशदीप, सिद्धार्थ कौल, हेजलवुड, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। बेंगलुरू के पास कुल 8 करोड़ 75 लाथ रुपए का पर्स नीलीमी के लिए है।

लखनऊ सुपरजायंट्स के पास 23 करोड़ 35 लाख रुपए का पर्स
लखनऊ सुपरजायंट्स ने एंड्यू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथ चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम को रिलीज कर दिया है। जबिक टीम में केएल राहुल, आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डीकॉक, स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, कायल मेयर्स, आवेश खान, मार्क वुड, रवि विश्नोई शामिल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास कुल 23 करोड़ 75 लाख रुपए का पर्स मौजूद है।

राजस्थान रॉयल्स के पास 13 करोड़ 20 लाख रुपए का पर्स
राजस्थान रॉयल्स ने अनुनाय सिंह, कॉर्बिन बाश, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, करूण नायर, नाथन कूल्टर, रासो वान डार, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका को रिलीज कर दिया है। टीम में संजू सैमसन यशस्वी जायसवाल, शिमरन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोश बटलर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास 13 करोड़ 20 लाख रुपए की संपत्ति है।

दिल्ली कैपिटल्स के पास 19 करोड़ 45 लाख रुपए का पर्स
दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दूल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बार, श्रीकर भारतमनदीप सिंह को रिलीज कर दिया है। टीम के साथ रिषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, एनरिक नार्रे, चेतन सकारिया, नागरकोटि, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, रहमान जुड़े हुए हैं। टीम फ्रेंचाइजी के पास मिनी ऑक्शन के लिए 19 करोड़ 45 लाख रुपए का पर्स है।

चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 20 करोड़ 45 लाख रुपए का पर्स
चेन्नई सुपरकिंग्स ने ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, जगदीसन को रिलीज कर दिया है। जबकि टीम में महेंद्र सिंह धोनी, डेवोन कॉनवे, रितुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, मोइन अली, शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी शामिल हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के पास नीलामी के लिए 20 करोड़ 45 लाख रुपए का पर्स है।

यह भी पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप का A TO Z: 20 नवंबर से शुरू होगा फुटबॉल महाकुंभ,आप भी डुबकी लगाने के लिए जान लें पूरा शेड्यूल
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों