यहां देखें IPL Mini Auction का 360, किसी टीम में सिलेक्ट हुए कितने खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिए गरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमों ने 145.3 करोड़ रुपये खर्च करके कुल 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2021 5:23 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिए गरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमों ने 145.3 करोड़ रुपये खर्च करके कुल 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी। इस साल विराट कोहली की टीम (RCB) ने सबसे ज्यादा बोली लगाकार 35.05 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सबसे कम 3 करोड़ 80 लाख में सिर्फ 3 खिलाड़ी खरीदे हैं। आइए आपको बताते हैं इस ऑक्शन में 292 में से कितने खिलाड़ी सिलेक्ट हुए हैं और उन्हें किस टीम में जगह मिली हैं।

चैन्नई सुपर किंग्स (17.35 करोड़) 
सीएसके ने 6 प्लेयर्स को टीम में जगह दी है। उनके पर्स की रकम 22.9 करोड़ थी, जिसमें से टीम ने 17.35 करोड़ रुपये खर्च किए है।
कृष्णप्पा गौतम - ऑल-राउंडर -  9 करोड़ 25 लाख
मोइन अली - ऑल-राउंडर - 7 करोड़
चेतेश्वर पुजारा - बल्लेबाज - 50 लाख
के.भगत वर्मा - ऑल-राउंडर - 20 लाख
सी हरि निशांत - बल्लेबाज - 20 लाख
एम हरिसंकर रेड्डी - बॉलर -  20 लाख

दिल्ली कैपिटल (11. 25 करोड़) 
दिल्ली की टीम ने 8 प्लेयर्स को खरीदा है। उनके पास 12.8 करोड़ रुपये बचे थे, जिसमें से फ्रैंजाइजी ने 11.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।
टॉम कुरेन - ऑल-राउंडर - 5 करोड़ 25 लाख
स्टीवन स्मिथ - बल्लेबाज - 2 करोड़ 20  लाख
सैम बिलिंग्स - विकेट कीपर - 2 करोड़
उमेश यादव - गेंदबाज - 1 करोड़
रिपल पटेल - ऑल-राउंडर - 20 लाख
विष्णु विनोद - विकेट कीपर - 20 लाख
लुकमान हुसैन मेरीवाला - गेंदबाज - 20 लाख
एम सिद्धार्थ - गेंदबाज - 20 लाख

कोलकाता नाइट राइडर्स (7.55 करोड़) 
केकेआर ने 8 प्लेयर्स को खरीदा है। उनके पास पर्स में 10 करोड़ रुपये थे, जिसमें से 7.55 करोड़ खर्च किए गए है।
शाकिब अल हसन - ऑल-राउंडर - 3 करोड़ 20 लाख
हरभजन सिंह - गेंदबाज - 2 करोड़
बेन कटिंग - ऑल-राउंडर - 75 लाख
करुण नायर - बल्लेबाज - 50लाख
पवन नेगी - ऑल-राउंडर - 50 लाख
वेंकटेश अय्यर - ऑल-राउंडर - 20 लाख
शेल्डन जैक्सन - विकेट कीपर - 20 लाख
वैभव अरोरा - गेंदबाज - 20 लाख

मुंबई इंडियंस (11.70 करोड़) 
इस बार मुंबई ने 7 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। उनके पास 15.35 करोड़ रुपये थे, जिसमें से फ्रैंजाइजी ने 11.70 करोड़ खर्च किए है।
नाथन कूल्टर-नाइल - गेंदबाज - 5 करोड़
एडम मिल्न - गेंदबाज - 3 करोड़ 20 लाख
पीयूष चावला - गेंदबाज - 2 करोड़ 40 लाख
जेम्स नीशम - ऑल-राउंडर - 50 लाख
युधवीर चरक - ऑल-राउंडर - 20 लाख
मार्को जानसेन - ऑल-राउंडर - 20 लाख
अर्जुन तेंदुलकर - ऑल-राउंडर - 20 लाख

पंजाब किंग्स (34.40 करोड़) 
पंजाब किंग्स ने 9 को खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। उनके पर्स में 53.2 करोड़ रुपये बचे थे, जिनमें से उन्होंने 34.40 करोड़ रुपये खर्च कर दिए है।
झाए रिचर्डसन - गेंदबाज - 14 करोड़
रिले मेरेडिथ - गेंदबाज - 8 करोड़
शाहरुख खान - ऑल-राउंडर - 5 करोड़ 25 लाख
मोइसेस हेनरिक्स - ऑल-राउंडर - 4 करोड़ 20 लाख
दाविद मालन - ऑल-राउंडर - 1 करोड़ 50 लाख
फैबियन एलन - ऑल-राउंडर - 75 लाख 
जलज सक्सेना - ऑल-राउंडर - 30 लाथ 
सौरभ कुमार - ऑल-राउंडर - 20 लाख
उत्कर्ष सिंह - ऑल-राउंडर - 20 लाख

राजस्थान रॉयल्स (24.20 करोड़) 
राजस्थान रॉयल्स ने इस बार आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। उनके अलावा टीम में 7 और खिलाड़ियों को जगह दी गई है। टीम के पास 34.85 करोड़ रुपये थे, जिनमें से उन्होंने 24.20 करोड़ खर्च किए है।
क्रिस्टोफर मॉरिस - ऑल-राउंडर -16 करोड़ 25 लाख 
शिवम दूबे - ऑल-राउंडर - 4 करोड़ 40 लाख
चेतन सकारिया - गेंदबाज - 1 करोड़ 20 लाख
मुस्तफिजुर रहमान - गेंदबाज - 1 करोड़
लियाम लिविंगस्टोन - ऑल-राउंडर -75 लाख
के.सी. करियप्पा - बॉलर - 20 लाख
आकाश सिंह - गेंदबाज - 20 लाख
कुलदीप यादव - गेंदबाज - 20 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (35.05 करोड़) 
इस साल आरसीबी ने अपने सबसे ज्यादा 10 प्लेयर्स को रिलीज किया था। वहीं 8 प्लेयर्स को टीम में जगह दी गई है। टीम के पास 35.7 करोड़ रुपये थे, जिनमें से उन्होंने 35.05 करोड़ रुपये खर्च कर दिए है।
काइल जैमीसन - ऑल-राउंडर - 15 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल - ऑल-राउंडर -14 करोड़ 25 लाख
डैन क्रिश्चियन - ऑल-राउंडर - 4 करोड़ 80 लाख
सचिन बेबी - बैट्समैन - 20 लाख
रजत पाटीदार - बल्लेबाज - 20 लाख
मोहम्मद अजहरुद्दीन - विकेट कीपर - 20 लाख
सुयश प्रभुदेसाई - ऑल-राउंडर - 20 लाख
कोना श्रीकर भारत - विकेट कीपर - 20 लाख

सनराइजर्स हैदराबाद (3. 80 करोड़)
एसआरएच ने सबसे कम 3 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। उनके पास 10.75 करोड़ रुपये थे, जिसमें से टीम ने सिर्फ 3.80 करोड़ रुपये खर्च किए है।
केदार जाधव - ऑल-राउंडर -  2 करोड़
मुजीब जादरान - गेंदबाज - 1  करोड़ 50 लाख
जे सुचित - बॉलर- 30 लाख

Share this article
click me!