IPL का 360, जानें कब कहा कैसे होगा मिनी ऑक्शन, अबतक कैसे रहे हैं 13 सीजन

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होने में बस कुछ ही घंटों का समय बचा है। 18 फरवरी को 3 बजे से इसका मिनी ऑक्शन होगा, जो 4-5 घंटे में खत्म में हो जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस बार की नीलामी चेन्नई में ही हो रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2021 10:15 AM IST / Updated: Feb 17 2021, 03:46 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL2021) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होने में बस कुछ ही घंटों का समय बचा है। 18 फरवरी को 3 बजे से इसका मिनी ऑक्शन (ipl mini auction) होगा, जो 4-5 घंटे में खत्म में हो जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस बार की नीलामी चेन्नई में ही हो रही है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी मालिक और कोचिंग स्टाफ चेन्नई में जुटेगा। इस नीलामी के लिए 8 टीमें कुल 196.6 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम को मजबूत बना सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार आईपीएल भारत में ही करवाया जाएगा, लेकिन सेकेंड ओपिनियन के लिए दुबई को दूसरी पसंद माना गया है। बता दें कि कोरोना के चलते पिछली बार इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को यूएई में करवाया गया था। 

मिनी ऑक्शन में होता क्या है ? 
नीलामी वाले दिन सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में बचे गैप को फिल करने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाती है। जिस टीम के पास जितने पैसे बचे होते है इस हिसाब से वो मिनिमम 18 और मैक्सिमम 25 प्लेयर अपनी टीम में रख सकती है। इस बार 8 फ्रेंचाइजी अपनी टीम में कुल 61 खिलाड़ी ही चुन सकती हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
नीलामी में 292 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिसमें हरभजन सिंह, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी के साथ ही पहली बार आईपीएल के लिए रजिस्टर्ड हुए सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर सबकी नजर टिकीं हुई है। सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले 10 खिलाड़ी हैं, जिन्हें 2 करोड़ के क्लब में शामिल किया गया है। इसके बाद 1.5 करोड़, 1 करोड़, 75 लाख, 50 लाख, 40-30-20 लाख की कैटेगरी में खिलाड़ियों को रखा गया है। 

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
हरभजन सिंह से लेकर मैक्सवेल तक को 2 करोड़ के क्लब में शामिल किया गया है। इनके अलावा केदार जाधव, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय, मार्क वुड और कॉलिन इंग्राम 2 करोड़ के सबसे ज्यादा बेस प्राइस में शामिल किय गया है। 

1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
1.5 करोड़ की नीलामी के लिए एक भी इंडियन खिलाड़ी नहीं है। इसमें डेविड मलान, मुजबिर उर रहमान, एलेक्स कैरी, नॉथन कूल्टर, झए रिचर्डसन, मिशेल स्वेप्सन, टॉम कर्रन, लुईस ग्रेगरी, एलेक्स हेल्स, एडम लीथ, आदिल रशीद और डेविड विली शामिल हैं। 

1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
1 करोड़ बेस प्राइस वाले क्लब में कुल 11 खिलाड़ी हैं, जिसमें से सिर्फ 2 भारतीय हनुमा विहारी और उमेश यादव हैं। उनके अलावा एरोन फिंच, एविन लुईस, शेल्डन कॉटरेल,
मुस्तफिजुर रहमान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, बिली स्टानलेक, मोइसेस हेंरीक्वेस, मेरेनस लाबुषाणया और मैथ्यू वेड शामिल हैं।

75 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी 
75 लाख वाले क्लब में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जिसमें एक भी भारतीय नहीं हैं। इसमें टिम साउथी, फिदेल एडवर्ड्स, कोरी एंडरसन, डैरेन ब्रावो, हिल्टन कार्टराइट, जेम्स फॉकनर, क्रिस मॉरिस, मोहम्मद महमूदुल्लाह, डैन क्रिश्चियन, बेन कटिंग, काइल जैमीसन, फैबियन एलन, लियाम लिविंगस्टोन, शेरफेन रदरफोर्ड  और कीमो पॉल शामिल है।

50-20 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
50 लाख की नीलामी के लिए 65 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए है। इस लिस्ट में पीयूष चावला, चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल किया गया है। वहीं, 40 लाख के क्लब में सिर्फ 6 खिलाड़ी हैं। 30 लाख बेस प्राइस में 4 सबसे कम खिलाड़ी हैं और 20 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी सबसे ज्यादा है। इसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल हैं।

किस देश से कितने खिलाड़ी नीलामी में शामिल
नीलामी के लिए कुल 814 भारतीय खिलाड़ियों और 283 विदेशी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 292 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भारत के अलावा सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। 
ऑस्ट्रेलिया- 35 
न्यूजीलैंड- 20 
वेस्टइंडीज- 19
दक्षिण अफ्रीका- 14
श्रीलंका- 9
इंग्लैंड- 17 
यूएई- 1
नेपाल- 1
बांग्लादेश- 4
अफगानिस्तान- 7 
अमेरिका- 1 

किस टीम के पास कितने पैसे और कितने खिलाड़ियों की जगह खाली
चैन्नई सुपर किंग्स

सीएसके ने अपने 18 प्लेयर्स को वापस टीम में जगह दी है। वहीं 6 खिलाड़ियों को बाहर किया है। इसके साथ उनके पर्स की रकम बढ़कर 22.9 करोड़ रुपए हो गई है। सीएसके अभी 7 खिलाड़ी और अपनी टीम में ले सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
इस साल आरसीबी ने अपने सबसे ज्यादा 10 प्लेयर्स को रिलीज किया है। वहीं 12 प्लेयर्स रिटेन किए गए है। इसके साथ ही 13 स्लॉट अब भी उनके पास खाली है और पर्स में 35.7 करोड़ रुपए बाकी हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब
पंजाब ने 16 प्लेयर्स रिटेन किए, जबकि 9 को रिलीज किया है। इसके साथ उनके पर्स में 53.2 करोड़ रुपए बचे हैं और अभी 9 खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस
इस बार मुंबई ने 18 प्लेयर्स रिटेन किए और 7 को रिलीज किया। अभी भी टीम में 7 प्लेयर्स की जगह खाली है। वहीं पर्स में 15.35 करोड़ रुपए बाकी हैं।

राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने इस बार चौंकाने वाले नामों को टीम से बाहर किया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ ही 8 लोगों को रिलीज किया गया, जबकि 17 खिलाड़ी रिटेन किए गए। फिलहाल टीम में 8 खिलाड़ियों की जगह खाली है और पर्स में 34.85 करोड़ रुपए बचे हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स
केकेआर ने 18 प्लेयर्स रिटेन किए, जबकि 6 को रिलीज किया है। स्लॉट में 7 खिलाड़ी और बचे है और पर्स में 10 करोड़ रुपए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद
एसआरएच ने सबसे कम 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, वहीं, 21 प्लेयर्स रिटेन किए। टीम के पास 4 प्लेयर्स की जगह ही खाली है और पर्स में 10.75 करोड़ रुपए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली की टीम ने 19 प्लेयर्स रिटेन किए और 6 को रिलीज किया। इसके साथ ही टीम के पास 12.8 करोड़ रुपए बचे है और 6 प्लेयर्स की जगह बाकी हैं।

आईपीएल 2020 के सबसे महंगे 5 खिलाड़ी
15.50 करोड़ रुपए - पैट कमिंस, कोलकाता नाइट राइडर्स 

10.75 करोड़ रुपए - ग्लेन मैक्सवेल, किंग्स इलेवन पंजाब 

10.00 करोड़ रुपए - क्रिस मौरिस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

8.50 करोड़ रुपए - शेल्डन कॉटरेल, किंग्स इलेवन पंजाब 

8 करोड़ रुपए - नाथन कुल्टर नाइल, मुंबई इंडियंस 

आईपीएल के 13 सीजन की विजेता टीमें
2020- मुंबई इंडियंस    
2019- मुंबई इंडियंस    
2018- चेन्नई सुपर किंग्स    
2017- मुंबई इंडियंस    
2016- सनराइजर्स हैदराबाद    
2015- मुंबई इंडियंस    
2014- कोलकाता नाइट राइडर्स    
2013- मुंबई इंडियंस    
2012- कोलकाता नाइट राइडर्स    
2011- चेन्नई सुपर किंग्स    
2010- चेन्नई सुपर किंग्स    
2009- डेक्कन चार्जर्स    
2008- राजस्थान रॉयल्स

Share this article
click me!