IPL 2021: KKR V/s MI- मुंबई इंडियन्स की पहली जीत, दस रनों से कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया

Published : Apr 13, 2021, 08:54 AM ISTUpdated : Apr 14, 2021, 12:10 AM IST
IPL 2021: KKR V/s MI- मुंबई इंडियन्स की पहली जीत, दस रनों से कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया

सार

आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 2021) का पांचवा मैच शाहरुख खान की फ्रेंजाइजी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुआ।

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 2021) का पांचवा मैच शाहरुख खान की फ्रेंजाइजी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस (Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians) के बीच खेला गया। मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दस रनों से हरा दिया है। मुंबई इंडियन्स की यह सीजन की पहली जीत है। कांटे के इस मुकाबले में मुंबई के गेंदबाज राहुल चाहर ने 27 रन देकर चार विकेट झटके। राहुल को मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज नीतिश राणा ने इस मैच में भी अर्धशतक बनाया। राणा आईपीएल के इस सीजन में अबतक के टाॅप स्कोरर हैं। वह दो मैचों में 137 रन बना चुके हैं। मुंबई के सूर्य कुमार यादव ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। 

142 रन ही बना सकी कोलकाता की टीम

टाॅस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई इंडियन्स ने बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवाकर 152 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 142 रनों तक ही पहुंच सकी। कोलकाता ने सात विकेट पर 142 रन बनाएं। कोलकाता के नीतिश राणा ने 47 गेंदों पर 57 रन बनाया। इसमें छह बाउंड्री व दो छक्के शामिल रहे। 

स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें: KKR VS MI full Score Card

क्या कहते हैं आंकड़े
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइराइडर्स के अबतक के रिकॉर्ड्स को देखा जाए, तो दोनों के बीच हुए कुल 27 मैच में हुए है। जिसमें मुंबई ने 21 बार जीत हासिल की। जबकि, कोलकाता सिर्फ 6 मैचों में जीत सकी है। पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल के दोनों मैचों में केकेआर को मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि ये दोनों टीमें ही चैंपियंस रह चुकी है। मुंबई ने जहां 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) आईपीएल का खिताब अपने नाम किया, तो वहीं, केकेआर ने 2 बार (2012 और 2014 ) जीत दर्ज की है। 

मुंबई को छोड़ कोलकाता में शामिल हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस से अलग होने के बाद स्पिनर हरभजन सिंह इस बार उनके खिलाफ ही केकेआर के साथ खेलेंगे। इस साल शाहरुख की फ्रेंजाइजी वाली टीम ने उन्हें अपने स्कॉड में शामिल किया है। भज्जी के अलावा, KKR ने इस साल अपने स्कॉड में 7 शानदार खिलाड़ी शामिल किए हैं। इनमें शाकिब अल हसन और बेन कटिंग जैसे ऑलराउंडर, करुण नायर जैसा बैट्समैन शामिल है। इसके साथ ही KKR के पास प्रसिद्ध कृष्णा जैसा तेज गेंदबाज भी है। 

पंड्या ब्रदर्स और बुमराह मुंबई की ताकत
मुंबई इंडियंस के पास शानदार बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है। हार्दिक पांड्या के कंधे में चोट है लेकिन वह मैच खेलेंगे। क्विंटन डि कॉक क्वारंटीन पीरियड पूरा नहीं होने के चलते टीम का हिस्सा नहीं है। इस स्थिति में रोहित शर्मा और क्रिस लिन ओपनिंग कर सकते है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और पंड्या ब्रदर्स टीम को मजबूती देंगे। वहीं, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों से कोलकाता के बैट्समैन्स को खतरा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के संभावित प्लेइंग इलेवन
नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (wk), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रखर कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस के संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (c), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (wk), हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मार्को जानसेन, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रीत बुमराह।  

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच