MI vs RR: मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान को सात विकेट से हराया, क्लिंटन डी काॅक के 50 गेंदों पर शानदार 70 रन

Published : Apr 29, 2021, 11:08 AM ISTUpdated : Apr 29, 2021, 07:45 PM IST
MI vs RR: मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान को सात विकेट से हराया, क्लिंटन डी काॅक के 50 गेंदों पर शानदार 70 रन

सार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जोस बटलर ने 32 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 32 रनों की पारी खेली।

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 2021) का 24वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान राॅयल्स को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियन्स के क्लिंटन डी काॅक ने 50 गेंदों पर शानदार 70 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें 

टाॅस जीतकर मुंबई इंडियन्स ने किया गेंदबाजी 

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जोस बटलर ने 32 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 32 रनों की पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 27 गेंद पर 42 रन की पारी खेली। मुंबई की ओर से राहुल चहर ने 2, जबकि बुमराह और बोल्ट ने 1-1 विकेट लिया। 

क्लिंटन ने खेली नाबाद पारी, जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज क्लिंटन डी काॅक और रोहित शर्मा ने तेजी से रन बनाएं। क्लिंटन डी काॅक ने 50 गेंदों पर 70 रन बनाएं और अंत तक आउट नहीं हुए। मुंबई ने तीन विकेट खोकर 18.3 ओवर्स में 172 रन बना जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने 14, सूर्य कुमार यादव ने 16 और कुणाल पांड्या ने 39 रन बनाएं। कीरोन पोलार्ड ने 8 गेंदों में एक छक्के और दो बाउंड्री की मदद से नाबाद 16 रन बनाएं। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच