जिस होटल में रुके थे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी उसी में ठहरी थी कनिका कपूर, डिनर में भी हुई थी शामिल

Published : Mar 22, 2020, 06:50 PM ISTUpdated : Apr 03, 2020, 10:50 AM IST
जिस होटल में रुके थे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी उसी में ठहरी थी कनिका कपूर, डिनर में भी हुई थी शामिल

सार

जांच में पता चला है कि कनिका उसी होटल में 2 दिनों के लिए रुकी थी, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम को ठहराया गया था। उन्होंने यहां रात में डिनर भी किया था।

नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के मामले में एक एक कर रोज नई बातें सामने आ रही हैं। विदेश से आने के बाद खुद को घर में कैद करने की बजाय कनिका ने जमकर पार्टियां की, जिसकी वजह से देश के राष्ट्रपति से लेकर कई बड़े नेताओं में कोरोना के संक्रमण की आशंका बढ़ गई थी। अब जांच में पता चला है कि कनिका उसी होटल में 2 दिनों के लिए रुकी थी, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम को ठहराया गया था। उन्होंने यहां रात में डिनर भी किया था। इसके बाद जांच टीम यह पता लगाने में जुट गई है कि कनिका किसी खिलाड़ी के संपर्क में आई थी या नहीं।  

लखनऊ वनडे के लिए इस होटल में पहुंचे थे खिलाड़ी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच धुलने के बाद दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमें लखनऊ पहुंची थी। पहले प्रशासन ने दर्शकों के हाथ धुलवाकर मैच खेलने का प्रयास किया था, पर बाद में इस सीरीज के बचे हुए दोनों मैच रद्द कर दिए गए और यह मैच भी नहीं हुआ। 14 से 16 मार्च के बीच कनिका कपूर भी इसी होटल में थी, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी रुके हुए थे। अगर इस दौरान कनिका की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों में संक्रमण फैल जाता तो इंटरनेशनल लेवल पर भारत की फजीहत होना तय था। 

घर जाकर सभी खिलाड़ियों ने खुद को किया कैद
साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों ने घर पहुंचकर खुद को 14 दिनों के लिए सभी से अलग कर लिया था। इन खिलाड़ियों की सतर्कता की वजह से साउथ अफ्रीका में अभी तक कोरोना का कहर बहुत कम है। भारत और अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर फैसला किया है कि हालात सामान्य होने के बाद यह वनडे सीरीज फिर से खेली जाएगी। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और बाकी के दोनों मैच रद्द होने की वजह से अफ्रीकी टीम बिना कोई गेंद खेले भारत से वापस लौट गई थी। 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Match, IND vs ENG 2nd T20 Result: कल का मैच कौन जीता? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच का टर्निंग पॉइंट
IND vs ENG 2nd T20 LIVE: कितने बजे होगी सबसे तेज बारिश? देखें अगले 4 घंटों का वेदर चार्ट