IPL से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी को लगा झटका, पिता की मौत के बाद सीरीज खेलने पर भी संशय

Published : Mar 24, 2021, 01:17 PM IST
IPL से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी को लगा झटका, पिता की मौत के बाद सीरीज खेलने पर भी संशय

सार

वेस्टइंडीज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के पिता का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने पिता की मौत की जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर दी।

स्पोर्ट्स डेस्क: वेस्टइंडीज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (kieron pollard) के पिता का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने पिता की मौत की जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर दी। मुंबई इंडियंस की ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा कि आराम से, शांति से और शान से #loveyoualways। आपने कई दिलों और आत्माओं को छू लिया। मैं आपको हमेशा गौरवांवित करता रहूंगा। मुझे पता है कि आप बेहतर जगह पर हैं। #blessedandthankful।

सचिन ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी पोलार्ड के पिता के निधन पर शोक जताया। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि "आपके पिता ​​के निधन के बारे में पता चला। दुख की इस घड़ी में आपके और आपके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। भगवान आपको इस नुकसान से उबरने की शक्ति दें।"

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलते हैं पोलार्ड
2010 से वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने अबतक आईपीएल के 164 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3023 रन और 60 विकेट दर्ज हैं। पिछले सीजन उन्होंने अपनी टीम के लिए 16 मैचों में 268 रन और 4 विकेट लिए थे।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच