भारत को ICC के 3 खिताब दिलाने वाला यह कप्तान अब टेनिस में छाया, तीसरी बार जीती JSCA Tennis चैंपियनशिप

Published : Nov 18, 2022, 11:08 AM IST
भारत को ICC के 3 खिताब दिलाने वाला यह कप्तान अब टेनिस में छाया, तीसरी बार जीती JSCA Tennis चैंपियनशिप

सार

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और भारत को दो वर्ल्डकप 1 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले जादुई खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब टेनिस में जलवा बिखेर रहे हैं। जी हां, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि धोनी ने लगातार तीसरी बार जेएससीए टेनिस चैंपियंसशिप जीता है।   

MS Dhoni Tennis Player. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी खेल से दूर नहीं हैं। भले ही वे इंटरनेशनल लेवल पर बल्ले से कमाल नहीं दिखा रहे लेकिन आईपीएल में अब भी उनकी तूती बोलती है। अब तो एमएस धोनी टेनिस प्लेयर भी बन चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरी बार जेएससीए टेनिस चैंपियनशिप जीतकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। धोनी ने अपने पार्टनर सुमित कुमार बजाज के से डबल्स मेंस की ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा जमाया है। इससे पहले 2018, 2019 का खिताब भी इन्हीं दोनों प्लेयर्स के नाम रहा। सुमित कुमार बजाज ने ट्विट कर यह खुशखबरी थलाइवा यानि धोनी के फैंस से शेयर की है। 

ट्रेनिंग के बाद खेल रहे टेनिस
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने पहले रांची इंटरनेशनल कॉम्पलेक्स में ट्रेनिंग पूरी की। इसके बाद उन्होंने रैकेट पर हाथ चलाना शुरू किया। टेनिस डबल्स में धोनी के पार्टनर सुमित कुमार बजाज के साथ उन्होंने 2018, 2019 और 2022 के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता है। बीच में दो साल तक यह प्रतियोगिता कोरोना की वजह से नहीं हो पाई। इस तरह से धोनी का यह लगातार तीसरा टेनिस खिताब है। 

जीत चुके हैं आईसीसी की 3 ट्रॉफियां
यह महेंद्र सिंह धोनी ही हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 का टी20 विश्वकप जिताया। इसके बाद तो मानों भारतीय क्रिकेट के दिन ही बदल गए। इस खिताब के चार साल बाद यानि 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वनडे विश्वकप जीता। तब फाइनल मुकाबले में धोनी ने छक्का जड़कर श्रीलंका को खिताब से दूर किया और भारत को जीत दिलाई। इसके बाद 2013 में आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम रही। इस तरह धोनी देश के इकलौते कप्तान हैं जिनके नाम पर आईसीसी की तीन-तीन ट्रॉफियां हैं। 

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup: 3800 रुपये का बर्गर-3400 की कॉफी ने बढ़ाई टेंशन, फीफा वर्ल्डकप में महंगे भोजन से फैंस नाराज
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result जिम्बाब्बे vs ऑस्ट्रेलिया
Ind vs Pak T20 Match: अभिषेक शर्मा पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का भद्दा कमेंट, मैच से पहले ऐसा क्या कहा?